लापता पायल का हाल देख घरवालों की निकल गई चीख…

Date:

spot_img

Giridih : गिरिडीह में बुधवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मुफ्फसिल थाना इलाके के बरगंडा पुराने पुल के नीचे उसरी नदी से एक छात्रा की लाश बरामद हुई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतका की पहचान 11वीं की छात्रा पायल कुमारी के रूप में हुई, जो बीते दो दिनों से लापता थी। पायल सिर्फ पढ़ाई ही नहीं करती थी, बल्कि सिलाई प्रशिक्षण लेने के साथ-साथ बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी। परिवार के मुताबिक, वह बेहद जिम्मेदार और मेहनती लड़की थी।

“10 मिनट में घर पहुंच रही हूं…” और फिर मोबाइल बंद

मृतका के चचेरे भाई पिंटू कुमार दास ने बताया कि पायल रोज की तरह सोमवार सुबह घर से निकली थी। वह कंप्यूटर क्लास जाती थी, सिलाई सीखती थी और पटेल नगर में बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी। आमतौर पर दोपहर दो बजे तक घर लौट आती थी। लेकिन सोमवार को जब वह तय समय तक घर नहीं पहुंची, तो परिवार ने फोन किया। दूसरी तरफ से पायल की आवाज आई कि “ब्लॉक में सिलाई का काम खत्म हो गया है, निकल रही हूं… 10 मिनट में घर पहुंच जाऊंगी।” यही पायल की परिवार से आखिरी बातचीत साबित हुई।

करीब एक घंटे बाद दोबारा फोन किया गया तो मोबाइल बंद मिला। परिवार घबरा गया। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश शुरू हुई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देर शाम पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मोबाइल डिटेल खंगाले, सहेलियों और जानने वालों से पूछताछ की, लेकिन पायल का कोई पता नहीं चला।

और फिर… पुल के नीचे मिली लाश

बुधवार सुबह बरगंडा पुराने पुल के नीचे नदी किनारे एक युवती की लाश देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जब परिवार मौके पर पहुंचा, तो चीख-पुकार मच गई। लाश पायल की थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है। मौत कैसे हुई? हादसा, आत्महत्या या फिर कोई साजिश? फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

पुलिस क्या कह रही है?

घटना की जानकारी मिलते ही सदर SDPO जीतबाहन उरांव और अवर निरीक्षक विवेक माधुरी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद SDPO ने कहा कि “छात्रा दो दिनों से लापता थी। उसकी लाश बरामद हुई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।” घरवालों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अस्पताल से डिस्चार्ज हुये सोनम वांगचुक, सबसे पहले जायेंगे यहां…

New Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गुरुग्राम...

शिक्षिका के पेट में नवजात की मौ’त मामले में बड़ा एक्शन, सस्पेंड…

Palamu : पलामू में शिक्षिका भारती पाण्डेय से जुड़े...

138 दिन बदलेंगे शनि के तेवर! आपकी राशि पर क्या होगा असर… जानें

Kohramlive : कर्म और न्याय के ग्रह शनि 27...

7 साल के बेटे ने पिता पर ग’ड़ासे से किया वा’र, फिर…

UP : उत्तर प्रदेश के गोंडा से दिल दहला...