बिना बिजली वाले गांव की बेटी श्वेता ने अमेरिका में रच डाला इतिहास…

Date:

spot_img

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बोकारो के छोटे से गांव कुम्हारडीह की बेटी श्वेता श्री ने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसने पूरे इलाके को गौरवान्वित कर दिया है। बीते 17 मई को उन्हें अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय अर्बाना-शैंपेन (UIUC) से PHD की उपाधि मिली। श्वेता अपने गांव और आसपास के क्षेत्र की पहली लड़की बन गई हैं, जिन्होंने डॉक्टरेट जैसी सर्वोच्च शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सिर्फ चार वर्षों में अपनी PHD पूरी कर मिसाल कायम की।

कैंसर रिसर्च पर किया बड़ा शोध

उनका शोध विषय “मॉलिक्यूलर मेकैनिज़्म्स ऑफ KRas4b सिग्नलिंग” था, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़े कोशिकीय संकेतों को समझने पर आधारित है। श्वेता का बचपन ऐसे गांव में बीता, जहां लंबे समय तक बिजली जैसी बुनियादी सुविधायें भी नहीं थीं। कठिन हालात के बावजूद उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी और शिक्षा को अपनी ताकत बनाया।

BIT मेसरा से गोल्ड मेडल, फिर अमेरिका में टॉप

श्वेता ने BIT मेसरा से बायोटेक्नोलॉजी में गोल्ड मेडल के साथ स्नातक किया। इसके बाद छात्रवृत्ति पर अमेरिका के टेक्सास A&M यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया और वहां भी टॉपर रहीं।

गांव में जश्न, पिता की आंखें हुईं नम

श्वेता की इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। उनके पिता ओमप्रकाश साहू, जो भगवान बिरसा जैविक उद्यान में पशु चिकित्सक हैं, बेटी की उपलब्धि पर भावुक हो उठे। ग्रामीणों का कहना है कि श्वेता अब गांव की बेटियों के लिए नई प्रेरणा बन गई हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अस्पताल से डिस्चार्ज हुये सोनम वांगचुक, सबसे पहले जायेंगे यहां…

New Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गुरुग्राम...

शिक्षिका के पेट में नवजात की मौ’त मामले में बड़ा एक्शन, सस्पेंड…

Palamu : पलामू में शिक्षिका भारती पाण्डेय से जुड़े...

138 दिन बदलेंगे शनि के तेवर! आपकी राशि पर क्या होगा असर… जानें

Kohramlive : कर्म और न्याय के ग्रह शनि 27...

7 साल के बेटे ने पिता पर ग’ड़ासे से किया वा’र, फिर…

UP : उत्तर प्रदेश के गोंडा से दिल दहला...