PM मोदी ने मेलोनी को दिया गिफ्ट, सोशल मीडिया पर छाया ‘Melodi’ Moment… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत और इटली की दोस्ती के बीच इस बार एक छोटी सी टॉफी ने बड़ी सुर्खियां बटोर ली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर जब रोम पहुंचे, तो वहां इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लेकिन इस मुलाकात का सबसे दिलचस्प और वायरल पल तब सामने आया, जब PM मोदी ने मेलोनी को भारत की मशहूर टॉफी मेलोडी गिफ्ट की।

“Very, Very Good…” मेलोनी को पसंद आई भारतीय टॉफी

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुये PM मोदी को धन्यवाद कहा। वीडियो में मेलोनी बेहद खुश नजर आईं और उन्होंने भारतीय टॉफी ‘मेलोडी’ की जमकर तारीफ की। उन्होंने मुस्कुराते हुये कहा कि यह “बहुत, बहुत अच्छी टॉफी” है। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। राजनीतिक और रणनीतिक बातचीत के बीच PM मोदी का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आमतौर पर देशों के प्रमुखों के बीच महंगे और औपचारिक उपहारों की चर्चा होती है, लेकिन इस बार एक साधारण भारतीय टॉफी ने पूरी मुलाकात को खास बना दिया। सोशल मीडिया यूजर्स इसे “सॉफ्ट डिप्लोमेसी” और “इंडियन स्टाइल फ्रेंडशिप” बता रहे हैं।

भारत-इटली रिश्तों पर भी हुई अहम चर्चा

रोम में हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और इटली के रिश्तों को लेकर भी अहम बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी और जियोर्जिया मेलोनी ने कहा कि दोनों देशों के संबंध अब सिर्फ दोस्ताना रिश्तों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह एक “विशेष रणनीतिक साझेदारी” में बदल चुके हैं। दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी और वैश्विक सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की।

सोशल मीडिया पर छाया ‘Melodi’ Moment

PM मोदी और मेलोनी की यह मुलाकात अब सोशल मीडिया पर “Melodi Moment” के नाम से ट्रेंड कर रही है। इससे पहले भी दोनों नेताओं की मुलाकातों के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो चुकी हैं। इस बार ‘मेलोडी’ टॉफी ने इस दोस्ती में मिठास और बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़ें : हाईटेंशन टावर पर चढ़ा किशोर, फिर जो किया, पसर गया मातम… जानें

इसे भी पढ़ें : रांची पहुंचे केंद्रीय उड्डयन मंत्री, स्कूटी से घूमे शहर… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक साथ 200 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : लापता पायल का हाल देख घरवालों की निकल गई चीख…

इसे भी पढ़ें : भोर में ये सपने माने जाते हैं शुभ संकेत…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दवा दुकानों की हड़ताल, यहां मिल रही हैं जरूरी दवाइयां…

Bihar : ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और केंद्र सरकार...

हाईटेंशन टावर पर चढ़ा किशोर, फिर जो किया, पसर गया मातम… जानें

Gumla : गुमला से बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक...

रांची पहुंचे केंद्रीय उड्डयन मंत्री, स्कूटी से घूमे शहर… देखें

Ranchi : रांची की सियासी और प्रशासनिक हलचल के...