PM मोदी और आइसलैंड की प्रधानमंत्री की मुलाकात में छाया ‘संबंध’ शब्द, वीडियो वायरल

Date:

spot_img
Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय देश आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडॉटिर से मुलाकात की। भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद आइसलैंड की प्रधानमंत्री ने ‘संबंध’ शब्द का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह शब्द आइसलैंडिक भाषा जैसा महसूस होता है और इसका अर्थ दोनों देशों की सोच और रिश्तों की गहराई को दर्शाता है।

PM मोदी के बयान का दिया जवाब

क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडॉटिर ने कहा कि PM मोदी ने ‘संबंध’ शब्द के जरिये भारत और नॉर्डिक देशों के बीच जुड़ाव और समान सोच को खूबसूरती से पेश किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया को और ज्यादा “संबंधों” की जरूरत है। आइसलैंड की प्रधानमंत्री ने भारत और आइसलैंड के बीच निवेश और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर भी सकारात्मक बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर कई क्षेत्रों में बड़ी साझेदारी कर सकते हैं।

भारत-नॉर्डिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर

शिखर सम्मेलन में स्थिरता, पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत के साथ डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के नेताओं ने भविष्य की साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अस्पताल से डिस्चार्ज हुये सोनम वांगचुक, सबसे पहले जायेंगे यहां…

New Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गुरुग्राम...

शिक्षिका के पेट में नवजात की मौ’त मामले में बड़ा एक्शन, सस्पेंड…

Palamu : पलामू में शिक्षिका भारती पाण्डेय से जुड़े...

138 दिन बदलेंगे शनि के तेवर! आपकी राशि पर क्या होगा असर… जानें

Kohramlive : कर्म और न्याय के ग्रह शनि 27...

7 साल के बेटे ने पिता पर ग’ड़ासे से किया वा’र, फिर…

UP : उत्तर प्रदेश के गोंडा से दिल दहला...