Kohramlive : रात की नींद में आने वाले सपनों को लोग अक्सर सिर्फ कल्पना मानकर भूल जाते हैं। लेकिन भारतीय मान्यताओं और स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ सपने इंसान के आने वाले समय का संकेत भी माने जाते हैं। खासतौर पर सुबह के समय देखे गये सपनों को काफी खास माना जाता है। कहा जाता है कि उस समय मन शांत और अवचेतन से जुड़ा होता है, इसलिये उस वक्त दिखने वाले सपनों का असर गहरा माना जाता है। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में, जिन्हें शुभ संकेत माना गया है…
सपने में साफ पानी देखना
अगर आप सपने में साफ नदी, बारिश या बहता हुआ निर्मल पानी देखते हैं, तो इसे भी अच्छा संकेत माना जाता है। ऐसे सपने मन की शांति, सुख और जीवन में आने वाली राहत की तरफ इशारा करते हैं। कहा जाता है कि लंबे समय से चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने वाली हैं।
सपने में मंदिर या भगवान दिखना
अगर सुबह के समय आपको सपने में मंदिर, भगवान, पूजा-पाठ या घंटियों की आवाज सुनाई दे, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा सपना जीवन की परेशानियां खत्म होने और सकारात्मक बदलाव आने का संकेत देता है। यह सपना मानसिक शांति, रुके हुए काम पूरे होने और ईश्वर के आशीर्वाद से भी जोड़कर देखा जाता है।
सोना, पैसा या गहने दिखना
सुबह के सपने में सोना, पैसा, गहने या खजाना दिखाई देना आर्थिक लाभ का संकेत माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे सपने आने वाले समय में धन लाभ या किसी शुभ अवसर की ओर इशारा करते हैं। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि ऐसे सपनों का ज्यादा जिक्र दूसरों से नहीं करना चाहिये।
गाय या हाथी का दिखना
स्वप्न शास्त्र में गाय और हाथी दोनों को शुभ माना गया है। सफेद गाय दिखना सुख और शांति का संकेत माना जाता है। वहीं हाथी दिखना सम्मान, ताकत और सफलता की ओर इशारा करता है। मान्यता है कि ऐसे सपने घर में खुशहाली और अच्छी खबर आने के संकेत हो सकते हैं।
खुद को उड़ते देखना
अगर आप सपने में खुद को आसमान में उड़ते हुये देखते हैं, तो इसे आत्मविश्वास और सफलता का प्रतीक माना जाता है। यह सपना बताता है कि आप अपने लक्ष्यों के करीब पहुंच रहे हैं और जीवन में आगे बढ़ने का समय आ रहा है। इसे नई शुरुआत और आजादी के संकेत के रूप में भी देखा जाता है।
ये सपने कई लोगों के लिये संकेत भी हैं
हालांकि विज्ञान सपनों को दिमाग की गतिविधि मानता है, लेकिन भारतीय परंपराओं में सपनों को हमेशा रहस्य और संकेतों से जोड़कर देखा गया है। कई लोग मानते हैं कि कुछ सपने इंसान को आने वाले समय के लिये मानसिक रूप से तैयार भी करते हैं।
इसे भी पढ़ें : PM मोदी और आइसलैंड की प्रधानमंत्री की मुलाकात में छाया ‘संबंध’ शब्द, वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें : बिना बिजली वाले गांव की बेटी श्वेता ने अमेरिका में रच डाला इतिहास…
इसे भी पढ़ें : बंद मकान से तेज दुर्गंध, दरवाजा खोलते ही मचा तहलका…
इसे भी पढ़ें : अचानक बाल सुधार गृह और ओपन जेल पहुंचे SP, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : औचक निरीक्षण में खुली पोल, सेविका और सहायिका पर गिरी गाज






