Ranchi : रांची में महिला से चाकू के बल पर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो युवकों समेत एक विधि विरुद्ध किशोर को पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल, घटना में इस्तेमाल चाकू और बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि बीते 30 अप्रैल की दोपहर हरमू स्थित पटेल चौक के पास एक महिला पर बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया था। आरोपियों ने महिला पर चाकू से वार कर मोबाइल लूट लिया था। हमले में महिला घायल हो गई थी। इस संबंध में अरगोड़ा थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
SSP के निर्देश पर बनी थी स्पेशल टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुये रांची SSP के निर्देश पर सिटी SP के मार्गदर्शन और हटिया DSP के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार CCTV फुटेज खंगाले, तकनीकी जांच की और आसूचना जुटाई।जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर 19 मई को हरमू क्षेत्र में छापेमारी कर दो अपराधियों और एक किशोर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें शामिल हैं—
- मोहम्मद अली उर्फ सुफियान अली, उम्र लगभग 19 वर्ष
- अब्बू रेहान उर्फ आर्यन, उम्र लगभग 19 वर्ष
- एक विधि विरुद्ध किशोर
दोनों आरोपी रांची के हिंदीपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर नदी ग्राउंड इलाके के रहने वाले बताये गए हैं।
पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने
- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या JH01FV6679
- वारदात में इस्तेमाल चाकू
- लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने मेलोनी को दिया गिफ्ट, सोशल मीडिया पर छाया ‘Melodi’ Moment… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हाईटेंशन टावर पर चढ़ा किशोर, फिर जो किया, पसर गया मातम… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची पहुंचे केंद्रीय उड्डयन मंत्री, स्कूटी से घूमे शहर… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक साथ 200 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : लापता पायल का हाल देख घरवालों की निकल गई चीख…






