कोहराम लाइव डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वजह से लाखों लोगों का बेरोजगारी भत्ता अधर में लटक गया है। आखिरी वक्त में ट्रंप ने कोविड राहत एवं खर्च विधेयक पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया है। अगर वे इस विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे तो अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे लाखों अमेरिकी लोगों को मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता लाभ नहीं मिलेगा।
इसे भी पढ़ें :बीच शहर में लगा PLFI का पोस्टर, दहशत का माहौल
ट्रंप ने कोविड राहत में अधिक राशि की मांग करते हुए तथा इस संबंध में अन्य सवाल उठाते हुए द्विपक्षीय पैकेज पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। इस स्थिति में, संघीय सरकार का कामकाज बंद होने का भी खतरा बढ़ गया है। व्हाइट हाउस के रिपब्लिकन सदस्यों को यह आश्वासन देने के बाद कि ट्रंप विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे, इसे संसद के दोनों सदनों ने मंजूरी दे दी थी। लेकिन अब अचानक से ट्रंप का मन बदल गया है और उन्होंने विधेयक पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया है। जिससे विधेयक फिर अधर में अटक गया। वहीं नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्रंप से इस विधेयक पर तुरंत हस्ताक्षर करने को कहा है।
इसे भी पढ़ें :Doctor ने महिलाकर्मी को बहाने से बुलाया घर, फिर लूट ली अस्मत
600 डॉलर को बढ़ाकर 2,000 या 4,000 डॉलर करें : ट्रंप
विधेयक में अधिकतर अमेरिकियों के लिए 600 डॉलर के भुगतान के प्रावधान का प्रस्ताव किया गया है। मगर अब ट्रंप का कहना है कि वह संसद से इसमें संशोधन करने और ‘‘एक दंपती के लिए 600 डॉलर की अत्यंत कम राशि को बढ़ाकर 2,000 या 4,000 डॉलर करने को कहेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं संसद से यह भी कह रहा हूं कि वह इस विधेयक से अनावश्यक बातों को हटाए और मुझे एक उपयुक्त विधेयक भेजे।
इसे भी पढ़ें :Boyfriend से मिलने घर से भागी, धोखा मिला तो उतर गई रांची स्टेशन










