- कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया और फिर किया दुष्कर्म
कोहराम लाइव डेस्क : निजी अस्पताल के बड़े Doctor ने किया अपने पेश को शर्मसार। अपने ही अस्पताल की महिलाकर्मी को बहाने से बुलाया घर और फिर नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर उसने लूट ली महिला की अस्मत। महिलाकर्मी को जब होश आया तो देखा कि उसके हाथ-पैर बंधे हैं। वह किसी तरह वहां निकली। इसके उसने अस्पताल के मैनेजमेंट से इसकी शिकायत की। वहां मामले को रफा-दफा करने का बनाया गया दबाव। दोनों के बीच समझौता कराने की गई पहल। लेकिन महिला ने एसएसपी से लगाई गुहार। फिर दर्ज हुआ केस।
तलाकशुदा है महिलाकर्मी, एक बच्चा भी है
महिलाकर्मी तलाकशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। अपने पैर पर खड़ा होने के लिए ही वह निजी अस्पताल में ओपीडी असिस्टेंट के पद पर नौकरी ज्वाइन की थी। उसी अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की गंदी नजर उस पर पड़ी और उसने इसका फायदा उठाया।
इसे भी पढ़ें : 2 लाख का इनामी खूंखार उग्रवादी जब 10 साल जेल खटकर आया तो देखिये क्या बोल गया…
Doctor और प्रबंधन ने महिला के साथ किया धोखा
महिला ने बताया कि पहले तो अस्पताल प्रबंधन ने समझौता करा उसे ओपीडी हेड बना दिया। फिर उसकी तनख्वाह रोक ली गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इतना ही नहीं उसे ओपीडी से हटाकर रिसेप्शन पर बैठा दिया गया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत एसएसपी की। अब इस मामले की जांच शुरू हुई है। यह मामला है उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक बड़े प्राइवेट अस्पताल का।
इसे भी पढ़ें : Boyfriend से मिलने घर से भागी, धोखा मिला तो उतर गई रांची स्टेशन






