spot_img
spot_img

अमेरिका के Florida में हो सकती है खास छिपकलियों की बारिश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

क्रिसमस पर खतरे की चेतावनी से डरे-सहमे हुए हैं लोग

कोहराम लाइव डेस्क : अमेरिका (America) के Florida में एक अजीब स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई है। वहां रहने वाले लोग क्रिसमस पर एक अलग प्रकार के संकट में घिरे हैं। फ्लोरिडा प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि घरों से बाहर संभलकर निकलें, क्योंकि छिपकली ‘इगुआना’ (Iguanas) की बारिश हो सकती है। दरअसल, क्रिसमस (Christmas) पर तापमान बहुत कम रहने वाला है और कम तापमान में ‘इगुआना’ फ्रीज होकर पेड़ों से गिरने लगती है।

इसे भी पढ़ें :400 से अधिक मवेशी जब्त, 20 पशु तस्कर गिरफ्तार

ज्यादा ठंड नहीं कर पातीं सहन

मियामी की नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, क्रिसमस के दिन और सप्ताहांत में सनशाइन स्टेट फ्लोरिडा (Florida) में ‘इगुआना’ (Iguanas) छिपकली के लिए खतरनाक स्थिति हो सकती है, क्योंकि तापमान के माइनस 30-40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। ‘इगुआना’ छिपकली ज्यादा ठंड सहन नहीं कर सकती. तापमान के ज्यादा नीचे चले जाने पर वो पूरी तरह जम जाती हैं और पेड़ों से गिरने लगती हैं। यह नजारा छिपकली की बारिश जैसा दिखाई देता है।

इसे भी पढ़ें :हथियार के साथ TSPC उग्रवादी बिगन गंझू गिरफ्तार

पहुंचा सकती हैं नुकसान

प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ‘इगुआना’ मरी हुईं प्रतीत हो सकती हैं, लेकिन जमने के बाद भी वो जीवित रहती हैं और नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके अलावा, ‘इगुआना’ का आकार भी परेशानी की वजह बन सकता है। एक वयस्क नर छिपकली की लंबाई 5 फीट तक पहुंच सकती है और इसका वजन 20 पाउंड तक हो सकता है। ऐसे में यदि ऊंचाई से किसी के ऊपर गिरती हैं, तो उसे काफी चोट आ सकती है। इसलिए क्रिसमस पर बाहर निकलते समय सावधानी बरतना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें :बोकारो के बारू में मनी अटल जयंती

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘भगवान’ को लेकर पहुंच गये DC-SP के दरबार जानें… क्यों

Hazaribagh : हजारीबाग की सड़कों पर सोमवार को एक...

राजधानी में 20 जून तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

Patna : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी...

बेखौफ अपराधी! कुछ ही घंटों में एक और कांड…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में बेखौफ...

14 जुलाई तक भरें फॉर्म, वरना लिस्ट से गायब हो सकता है नाम…

Kohramlive : आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष...