PATNA : मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरे ई रिक्शा पर अचानक पलट गया। जिसमें 6 लोग काल के गाल में समा गये। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सभी को पटना रेफर कर दिया है। वहीं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर एएसपी भारत सोनी ने हर पहलू की जांच कर बताया कि एक साथ दो ई रिक्शा गुजर रहा था, जिस पर लोडेड मिनी ट्रक के गिरने से लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान रंजीत मिश्र (55 साल), लालपरी देवी (55 साल), किरण कुमारी (24 साल), इंद्रा देवी (50साल), रेणु देवी (40साल), मनोज कुमार (35 साल) के रूप में की गई हैं। घटना पटना के बख्तियारपुर के लखनपुरा गांव इलाके का है।
इसे भी पढ़ें : इस दिन पटना से रांची पहुंचेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रायल शिड्यूल जारी…
इसे भी पढ़ें : धनबाद में बड़ा हादसा, अब तक तीन की मौ’त…
इसे भी पढ़ें :बोरवेल में गिरी मासूम को बाहर निकाला गया, पर रो पड़ा गांव…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ खाने का तेल, इस कंपनी ने घटाए दाम…
इसे भी पढ़ें :रांची NCB ने पकड़ा नशे का इतना बड़ा कंसाइनमेंट…
इसे भी पढ़ें :अब मुंबई में 13 टु’कड़े, गुनाहगार के बदन की बदबू से खुला भयानक राज… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :यहां मानसून ने दी दस्तक, चक्रवाती बिपरजॉय का दिखेगा असर








