MP : करीब 300 फीट खुदे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम बच्ची सृष्टि को बचाने के लिए दमभर कोशिश की गई, पर उसे बचाया नहीं जा सका। गुजरे 52 घंटे के भारी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने उसे रोबोटिक टेक्निक से बाहर खींचा। तब सृष्टि के बदन में कोई हलचल नहीं थी, उसे एंबुलेंस से सीधे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज शाम करीब सवा पांच बजे सृष्टि को बाहर निकाला लिया गया है। यहां याद दिला दें कि 3 साल की मासूम सृष्टि बीते मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे खेलते-खेलते खेत में बने बोरवेल में गिर गई थी। रेस्क्यू टीम में SDRF, NDRF और आर्मी शामिल थी। रोबोट के डेटा के साथ सेना, NDRF की मदद से पूरा रेस्क्यू किया है। दोपहर बाद तेज हवा और बारिश होने से रेस्क्यू प्रभावित भी हुआ। बोरवेल में गिरने बाद सृष्टि 29 फीट गहराई पर अटक गई थी, पर रेस्क्यू के दरम्यान हुई खुदाई के कंपन से वह नीचे खिसकती गई। बच्ची 150 फीट की गहराई पर पानी में फंसी थी। दिल दहला देने वाला यह हादसा MP के सीहोर के मुंगावली गांव में हुआ।
रोबोट टीम के प्रभारी महेश आहीर ने मीडिया को बताया कि जब सृष्टि को बाहर निकाला गया, तब वह बेजान सी थी। वह किसी प्रकार से रिस्पॉन्स नहीं कर रही थी। बच्ची के बाहर आते ही डाॅक्टर ने बच्ची को लिया और एंबुलेंस में लेकर उसे अस्पताल लेकर रवाना हो गये। बच्ची 150 फीट की गहराई पर फंसी थी। दिल्ली की रोबोटिक टीम ने बोरवेल में रोबोट भेजकर सृष्टि की स्थिति पता कर ली। रोबोट के डेटा के अनुसार बच्ची 150 फीट की गहराई में पानी में डूबी फंसी थी। इससे पहले रोबोटिक टीम सुबह करीब साढ़े 9 बजे सीहोर के बड़ी मुंगावली पहुंचकर टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। रोबोटिक एक्सपर्ट ने रोबोट को बोरवेल में डाला, जिसके बाद उसके डेटा को स्कैन कर बच्ची की स्थिति का पता लगाया गया। बच्ची की स्थिति जानने के बाद वापस रोबोट को बोरवेल में डाला गया और सृष्टि को बाहर निकाला गया। मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ थी। बच्ची की हालत देख वहां मौजूद हर किसी के आंखों में आंसू छलक आये।
इसे भी पढ़ें :2 पिलर के बीच फंसा मासूम, पूरा देश मांग रहा सलामती की दुआ…
इसे भी पढ़ें :एक ही परिवार के 3 लोगों की नि*र्मम ह*त्या, क्या बोला मास्टरमाइंड… देखें












