Jamshedpur (Vinod Kesri) : प्यार की राह में कांटा बने मां-बाप को बड़ी बेदर्दी से मार डाला गया। इश्क की डोर में बावरी बनी बेटी के कहने पर उसके आशिक सलित ने यह भयानक कांड किया। भूपेन्द्र प्रसाद और उसकी पत्नी सविता का खून हथौड़ी और प्रेशर कुकर से मारकर किया गया। हथौड़ी से उनके सिर पर इतना जोरदार मारा गया कि खोपड़ी में होल हो गया। वहीं प्रेशर कुकर से माथा चूर दिया गया। चेहरे पर भी प्रहार किया गया। मां-बाप को मारने के बाद कच्ची उम्र की बेटी ने पुलिस को गुमराह करने के लिहाज से एक सुसाइड नोट लिख छोड़ा। नोट में इस बात का जिक्र किया गया कि पापा और मम्मी में झगड़ा हुआ। तब पापा ने मां को मार डाला। जिस कारण मैंने पापा को मार डाला। आत्महत्या करने जा रही हूं, मुझे माफ करना। यह झूठी कहानी गढ़ वह अपने आशिक के साथ उड़ गई। इस बात का खुलासा आज जमशेदपुर के पुलिस कप्तान प्रभात कुमार ने किया।
ब्रूटल मर्डर करने वाली नाबालिक बेटी और उसके आशिक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जिस तौर तरीके और अंदाज से इस संगीन जुर्म को अंजाम दिया गया, उसे सुन हर कोई दंग है। वैसे गिरफ्तार बेटी और सलित ने अपने इकबलिया बयान में पुलिस को बताया कि उनका इरादा रात के अंधेरे में घर से चुपचाप निकल भाग जाने का था। जैसे ही घर का दरवाजा खोलने के लिए आगे बढ़ी, तब फर्श में सो रहे पापा जाग गये। मां भी उठ गई। लगभग 14-15 साल की बेटी मां से लिपट कर ही सोई थी। सबकुछ पहले से ही तय था। दरवाजे में दस्तक देते हुए आशिक ने जैसे ही अपने प्यार को पुकारा, बेटी उठ हौले से दरवाजा खोल दी। उस रात बेटी जगी थी और अपने प्रेमी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। सलित पहले उसके घर में ही बतौर किरायेदार रहता था। एक ही आंगन में रहने वाले दोनों में प्यार हो गया। इस बीच सलित बिरसानगर में अपना घर बनाकर वहां से चला गया था। पर दोनों का छुप-छुपकर मिलना-जुलना लगा रहा।
बेटी की खतरनाक हसरतों से अनजान मां-बाप उस पर जान लुटाते थे। कच्ची उम्र में बहकते मन और भटकते कदम को रोकने की कोशिश भी की गई थी। लेकिन उसपर इश्क का भूत सवार था। अचानक दोनों ने भागकर शादी करने का प्लान बनाया। बीते 8 अगस्त को भूपेन्द्र प्रसाद के घर के अंदर से बहता खून कुछ लोगों ने देखा। सूचना पुलिस तक गयी। मौके पर जमशेदपुर के सिटी एसपी के विजय शंकर और कई अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। पहली ही नजर में इसे ब्रूटल मर्डर माना गया। वहीं बेटी घर से गायब मिली। बेटी द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट की लिखावट पर कुछ नाते-रिश्तेदारों ने शंका जतायी। डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जिसने भी यह खतरनाक दृश्य देखा सुना सबकी जुबां पर एक ही बात आयी, यह काम कलमुंही बेटी का ही है। उसके पकड़े जाते ही सारी सच्चाई सामने आ जायेगी। तब मौके-ए-वारदात पर पहुंचे सिटी एसपी ने भी यही शंका जतायी थी। पुलिस कप्तान प्रभात कुमार ने हत्यारों को खोज निकालने के लिए स्पेशल टीम बनायी। रिजल्ट सामने है। यह सनसनीखेज वारदात जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट मंडल बस्ती में हुई थी। सुनें क्या बोले जमशेदपुर के SSP प्रभात कुमार…
इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी का ब्रूट*ल म*र्डर, राज खोलेगी गायब बिटिया… देखें
इसे भी पढ़ें : ट्राली पर लावारिस बैग मिलने से एयरपोर्ट पर सनसनी, देखें..












