Ultraviolette ने लॉन्‍च किया इलेक्ट्रिक बाइक F77, जानिए कीमत और खासियत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk: जानी-मानी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Ultraviolette ने गुरुवार को इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक F77  को लॉन्‍च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 3.8 लाख रुपये है। Ultraviolette ने F77 को हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के तौर पर पेश किया है। कंपनी ने वैश्विक स्तर पर इस मोटरसाइकिल के लिए 77,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल की है।

0.3kWh लिथियम आयन बैटरी पैक 

Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 10.3kWh लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है जो 38.9 बीएचपी और 95 एनएम का टॉर्क जेनेरट करता है। यह बाइक 307 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है। इसकी टॉप स्पीड 147 किमी प्रति घंटा है और यह 8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

वैरिएंट्स और राइडिंग मोड

Ultraviolette ने F77 को तीन वैरिएंट्स- एयरस्ट्राइक, शैडो और लेजर में पेश किया है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स हैं- ग्लाइड, कॉम्बैट और बैलिस्टिक। यह मेड इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड प्रोडक्ट, ग्लोबल सर्टिफिकेशन के साथ आती है। F77 को भारत में बेंगलुरु में Ultraviolette की रिसर्च एंड डेवलपमेंट फेसिलिटी में विकसित किया गया था।

 इस समय शुरू होगी डिलीवरी

इस मोटरसाइकिल को कुछ साल पहले भारत में लॉन्च किया जाना था लेकिन महामारी की शुरुआत के कारण इसमें देरी हुई। कंपनी जनवरी 2023 से चरणबद्ध तरीके से F77 की डिलीवरी बेंगलुरू से शुरू करेगी और इसके बाद पूरे भारत में डिलीवरी शुरू करेगी। कंपनी अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर बेंगलुरु में भी खोलेगी। अल्ट्रावॉयलेट F77 डिस्प्ले और एक ऐप जरिए से प्रीवेंटिव मेंटेनेंस, राइड एनालिटिक्स, सर्विस, एंटी-थेफ्ट और रीयल-टाइम डेटा इंटरप्रीटेशन जैसे फीचर्स से लैस है। अल्ट्रावॉयलेट अपने ग्राहकों को बहुत व्यापक वारंटी पैकेज की पेशकश कर रहा है जिसमें उच्चतम 1,00,000 किमी या 8 वर्ष है।

तीन वर्जन की अलगग-अलग कीमत

Ultraviolette F77 को तीन वर्जन यानी F77, F77 Recon और F77 Limited में पेश किया गया है। इनकी एक्स-शोरूम कीमत है-

Ultraviolette F77 – 3,80,000 रुपये

Ultraviolette F77 Recon – 4,55,000 रुपये

Ultraviolette F77 Limited – 5,50,000 रुपये

अथक खोज का परिणाम

इस अवसर पर अल्ट्रावॉयलेट के सह-संस्थापक और सीईओ, नारायण सुब्रमण्यम ने कहा, “F77 डिजाइन और प्रदर्शन के लिए अल्ट्रावॉयलेट की अथक खोज का परिणाम है, और हम गर्व से दावा कर सकते हैं कि यह भारत में सबसे पावलफुल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन है। इसमें इंडस्ट्री-फर्स्ट टेक आर्किटेक्चर और फीचर्स मिलते हैं।” इस मौके पर टिप्पणी करते हुए, अल्ट्रावॉयलेट के सह-संस्थापक और सीटीओ, नीरज राजमोहन ने कहा, “अल्ट्रावॉयलेट में हमने पिछले कुछ वर्षों में F77 को देश भर में कुछ सबसे कठिन और विषम इलाकों और मौसम की स्थिति के बीच बिताया है, जिससे इसकी क्षमता और सेफ्टी फीचर्स साबित हुई है।”

इसे भी पढ़ें : खुशहाल जिंदगानी का झांसा दे बेच डाला रेड लाइट एरिया में, 14 मुक्त, देखें…

इसे भी पढ़ें :बोकारो के चिंदी चोर का रांची में क्या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें :तुरुप का पत्ता लगा पुलिस के हाथ, करीबी निकले सूरज के कातिल

इसे भी पढ़ें :अपने जीजा को मार डाला, पुलिस का माथा ठनक गया, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 29 को रद्द

इसे भी पढ़ें :रेलवे दे रहा रामायण यात्रा का मौका, फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं

इसे भी पढ़ें :Bihar News : लूट का विरोध करने पर मार दी गोली, बीच सड़क पर बवाल… देखें

इसे भी पढ़ें :10 लाख रुपये लेकर चलने वाले इंजीनियर के घर रेड

इसे भी पढ़ें :हेल्थ विभाग में BPSC करेगा ड्रग इंस्पेक्टरों की बहाली, जानिए कब तक करना है अप्‍लाई

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...