spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

खुशहाल जिंदगानी का झांसा दे बेच डाला रेड लाइट एरिया में, 14 मुक्त, देखें…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : खुशहाल जिंदगानी देने का वादा कर मानव तस्करों के हाथ दिल्ली में कैद 14 बच्चों को मुक्त करा लिया गया है। मुक्त कराये गये बच्चों में 3 लड़के और 11 लड़कियां शामिल हैं। एक 12 साल की बच्ची को अगवा कर दिल्ली ले जाया गया था। पहले बच्ची से कई घरों में काम करवाया गया। बच्ची ने जब ऐतराज जताना शुरू किया तो उसे रेड लाइट एरिया में ले जाकर बेच दिया गया। बच्ची किसी तरह वहां से भागने में सफल रही। एक टेम्पो चालक की मदद से थाना तक पहुंची। उसका दुखड़ा सुन पुलिस दिल्ली के झारखंड भवन से संपर्क कर किसी तरह बच्ची के घर का पता लगाया। बच्ची की मां की मौत हो चुकी है, वहीं पिता ने दूसरी शादी कर ली है। मुक्त कराई गई बच्चियों को दोबारा नरक की जिंदगी ना मिले, इसके लिये सरकार पूरी ताकत झोंक रही है। कई जिलों में इन्हें बसाने को लेकर काम किये जा रहे हैं।

मानव तस्करी के शिकार बच्चों को वापस उनके घर तक लाने के लिये सरकार जोर लगा रही है। दिल्ली में एकीकृत पुनर्वास संसाधन केंद्र चलाया जा रहा है। एकक टोल फ्री नम्बर – 10582 भी जारी किया गया है, ताकि मानव तस्करों के बारे में इसपर सबकुछ बता मदद पा सके। यह नंबर 24 घंटे सातों दिन काम करता है। इसकी नोडल ऑफिसर नचिकेता ने बताया कि दिल्ली एवं उसके निकटवर्ती सीमा क्षेत्र पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में इस बार बड़ी कामयाबी मिली है। साहेबगंज के 14 बच्चों में से 09 बच्चों को दिल्ली पुलिस के सहयोग से मुक्त करा लिया गया। इन्हें हरियाणा और यूपी में बंधक बना लिया था। वे सभी 14 बच्चों के साथ वापस ट्रेन द्वारा झारखंड लौट रही है। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी द्वारा यह जानकारी दी गई है कि इन बच्चों को झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ उनकी तकदीर को बदला जायेगा।

झारखंड में ऐसे कई दलाल हैं, जो गांव-देहात के भोली-भाली छोटी बच्चियों को बढ़िया जिंदगी देने का झांसा देकर उनकी जिंदगी नरक से भी बदतर बनाने में लगे हुये हैं। इन्हें घर के कामों में लगा दिया जाता है। कुछ को रेड लाइट इलाकों में बेच दिया जाता है। ज्यादातर मामलों में पाया गया है कि बच्चे अपने नाते-रिश्तेदार या फिर घरवालों की मर्जी से दलालों के चंगुल में फंस जाते हैं। इन बच्चों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। समाज कल्याण महिला बाल विकास विभाग के आदेश पर कल्याणकारी योजनाओं, स्पॉन्सरशिप, फॉस्टरकेयर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से इन्हें जोड़ते हुये उनकी सोई तकदीर जगाने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें :रेलवे दे रहा रामायण यात्रा का मौका, फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं

इसे भी पढ़ें :Bihar News : लूट का विरोध करने पर मार दी गोली, बीच सड़क पर बवाल… देखें

इसे भी पढ़ें :10 लाख रुपये लेकर चलने वाले इंजीनियर के घर रेड

इसे भी पढ़ें :हेल्थ विभाग में BPSC करेगा ड्रग इंस्पेक्टरों की बहाली, जानिए कब तक करना है अप्‍लाई

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...