Ranchi: (Munna Rahi) : जमीन कारोबारी सूरज महली की हत्या करने में उसका करीबी भी शामिल था। गोली मारने के बाद उसे सबसे पहले कटहल मोड़ के नजदीक एक हॉस्पिटल में ले जाया गया था। वहां से रिम्स रेफर कर दिया गया था। दम तोड़ देने के बाद उसे ठिकाने लगाने के ख्याल से उसके डेड बॉडी को इटकी के लद्दा नदी में फेंक दिया गया। उसे रातू थाना क्षेत्र के दलादिली में बन रहे एक मकान के अंदर मारा गया था। इस कांड SIT ने संतोष मिंज नाम के एक दागी को अपनी कस्टडी में लिया है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जायेगा। सनसनीखेज इस हत्याकांड में शामिल सभी कातिलों के बारे में पुलिस को क्लू मिल गया है। कातिलों की खोज में उनके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही है। यहां याद दिला दें कि 23 साल के सूरज महली की हत्या से बौखलाये और गुस्साये ग्रामीणों ने गुरूवार को रोड जाम कर खूब बवाल किया। घंटों रांची गुमला रोड जाम रहा। गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। मौके पर मुख्यालय DSP प्रवीण कुमार सहित कई थानों की पुलिस पहुंची थी।
मौके पर कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव, भाजपा नेता शोभा यादव, समाजसेवी लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, लाल प्रमोद सिंह, लालगुटवा पंचायत के मुखिया मंगल उरांव एवं उप मुखिया प्रवीण तिर्की सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। मुखिया मंगल उरांव ने बताया कि सूरज महली बेहद ही गरीब परिवार से था। वो ड्राईवर की नौकरी कर किसी तरह अपना गुजारा कर रहा था। वो अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। घर में उसकी बेवा आरती, बूढ़ी मां और पिता बुधनाथ महली ही रहते हैं। मुखिया मंगल उरांव ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : बरियातू में सड़कों पर दिखा गुस्सा, गली-मोहल्ले तक के रास्ते किये बंद… देखें
इसे भी पढ़ें : 10 लाख रुपये लेकर चलने वाले इंजीनियर के घर रेड
इसे भी पढ़ें : हेल्थ विभाग में BPSC करेगा ड्रग इंस्पेक्टरों की बहाली, जानिए कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : रेलवे दे रहा रामायण यात्रा का मौका, फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं








