बोकारो : कार्यालय को लेकर दो संगठन आमने-सामने। विधि-व्यवस्था को देखते हुए पुलिस-प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। दो संगठन के विवाद के बाद मजिस्ट्रेट ने कार्यालय को सील कर दिया। बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 स्थित कीम्स के कार्यालय को लेकर मजदूर संगठन के नेता राजेंद्र सिंह और समरेश सिंह के बेटे मजदूर नेता संग्राम सिंह के बीच में विवाद हो गया। चास एसडीओ के न्यायालय में भी कार्यालय की दावेदारी को लेकर मामला चल रहा है।
Read More :दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस ने कही ये बात…
पुलिस-प्रशासन को सूचना मिली कि दोनों पक्ष ऑफिस की दावेदारी को लेकर आज कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ जुट सकते हैं। विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो इसको लेकर हरला थाना की पुलिस और चास बीडीओ मजिस्ट्रेट संजय शांडिल्य मौके पर पहुंचे और ऑफिस को सील कर दिया।
यहां याद दिला दें कि यह कार्यालय बोकारो के सेक्टर-9 हरला थाना क्षेत्र में स्थित है। जो बीएसएल का क्वार्टर है। बीएसएल यहां के मजदूर संगठनों को कार्यालय खोलने के लिए क्वार्टर आवंटित करता है। लेकिन वर्तमान में दो संगठन एक ही कार्यालय पर अपनी दावेदारी कर रहे हैं।
Read More :बेटी ले सके #Onlineclass, बारिश में छाता लेकर खड़े रहे पिता








