spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस ने कही ये बात…

Date:

spot_img
spot_img

खूंटी : दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने कुएं में छलांग लगा दी।इस घटना में मां और दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई। दिल दहला देने वाली ये घटना शनिवार को खूंटी के कुदाडीह गांव में घटी।

मामले का खुलासा तब हुआ जब कुएं में ग्रामीणों ने एक बच्चे के शव को उतराते देखा। इसके बाद पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकाला। बाद में कुएं की जांच में महिला और एक और बच्चे के शव भी निकाले गए। छोटा बच्चा मां की गोद में बंधा हुआ था। मृतकों में खूंटी थानांतर्गत डडगामा गांव निवासी सोमनाथ मुंडा की पत्नी किरण टूटी और दो मासूम बच्चे चार वर्षीय गगनदीप मुंडा व एक वर्षीय सत्यनाथ मुंडा शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार महिला किरण टूटी अपने दो मासूम बच्चों को लेकर शुक्रवार की दोपहर बाजार जाने की बात कहकर डड़गामा स्थित अपने घर से निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। शाम को जब पति सोमनाथ मुंडा मजदूरी कर वापस घर लौटा तो घर में पत्नी व बच्चों को न पाकर उनकी खोजबीन शुरू की। शनिवार को अपराह्न पड़ोसी गांव डड़गामा के ग्रामीणों ने उसे सूचना दी कि गांव के एक कुएं में महिला और बच्चों के शव उतरा रहे हैं। इस सूचना पर महिला का पति सोमनाथ मुंडा वहां पहुंचा, तो देखा कि उसकी पत्नी और मासूम बच्चों के शव कुएं में था। बाद में पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। महिला के साथ अबोध एक वर्षीय पुत्र उसकी गोद में बंधा था। शवों पर किसी प्रकार के चोट के कोई निशान नहीं थे। महिला का चप्पल भी कुएं के बाहर ही पड़ा मिला। मृतका का पति सोमनाथ मुंडा राजमिस्त्री का काम करता है। जानकारी केे अनुसार पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होते रहता था। पुलिस सभी बिदुओं पर जांच कर रही है।

इस संबंध में खूंटी के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। आखिर दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने जान क्यों दे दी, इसकी पड़ताल में पुलिस जुटी है। पुलिस तीनों शव को थाना में रखी है। रविवार को तीनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: