spot_img
spot_img

बेटी ले सके #Onlineclass, बारिश में छाता लेकर खड़े रहे पिता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohram live desk :  कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जिसमें एक पिता अपनी बेटी के लिए भारी बारिश में सड़क किनारे छाता लगाकर खड़ा है ताकि उसकी बेटी ऑनलाइन क्लास ले सके ।

यह तस्वीर कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिला के सुलिया तालुक के एक सुदूर गांव बल्लाका की है। फोटो में एक लड़की सड़क किनारे बैठी है और भारी बारिश के बीच उसके पिता नारायण एक छाता पकड़े खड़े हैं क्योंकि उनकी बेटी ऑनलाइन एसएसएलसी क्लास लेती है । इस तस्वीर को सुलिया के पत्रकार महेश पुच्चप्पाडी ने खींचा था।

महेश ने कहा कि लड़की रोज शाम करीब 4 बजे उसी जगह क्लास लेने आती है। यह तस्वीर ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या को भी दिखाती है ।

कई इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की है समस्या

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार महेश ने कहा कि यह उनकी एक दैनिक दिनचर्या का भाग है। अच्छे नेटवर्क वाली जगह न मिलने पर ऐसी छात्रों की पढ़ाई दांव पर लग जाती है । उन्होंने कहा कि गुट्टीनगर, बल्लाका और कामिला के छात्रों को अपने घर से बाहर क्लास लेते देखना बहुत आम बात है।

यहां के स्थानीय निवासी ऑनलाइन क्लास लेने के लिए बीएसएनएल नेटवर्क पर निर्भर हैं । वहीं क्षेत्र में बिजली चले जाने पर मोबाइल काम नहीं करता है । ईधन की कम आपूर्ति भी एक बड़ी समस्या है । ऑनलाइन क्लास लेने के लिए कम से कम 3 जी नेटवर्क होना जरूरी है ।

इसपर बीएसएनएल के कंज्यूमर एक्सेस के प्रधान महाप्रबंधक जीआर रवि ने कहा कि ”हम उन क्षेत्रों में भारत एयरफाइबर इंटरनेट लगाकर इसे हल करने की कोशिश कर रहे हैं , जहां बैंडविड्थ नहीं है ।

इसे भी पढ़ें : #iPhone के सॉफ्टवेयर को कैसे करें अपग्रेड, जानें

इसे भी पढ़ें : Bokaro : सो रहे थे घर के सभी लोग, नहीं तो हो जाता बड़ा हादसा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,