Kohramlive : रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। 5 बच्चे बांध में डूब गये। जिसमें तीन की मौत हो गई। वहीं, दो को जिंदा बचा लिया गया। इस हादसे के बाद मृतक बच्चों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर हिमांशु गुप्ता और अन्य पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों का अमला वहां पहुंचा। जिला कलेक्टर ने तीन बच्चों की मौत की पुष्टि की है। हादसे मारे गए इब्राहिम, नौशाद और इस्माईल जोधपुर के प्रताप नगर निवासी थे। मृतकों की उम्र करीब 18 से 20 साल बताई जा रही है। हादसे के शिकार हुए बच्चों के शव स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सभी घटना राजस्थान के जोधपुर के उपनगरीय मंडोर थाना इलाके की है। मिली जानकारी के मुताबिक, ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मंडोर इलाके के सूरपुरा बांध पर छह बच्चे घूमने आए हुए थे। ये सभी दोस्त थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक बच्चे का पैर फिसल गया। इस पर उसे बचाने के लिये एक के बाद एक चार अन्य बच्चे भी उसमें कूद गए। लेकिन किसी को तैरना नहीं आता था इसलिए पांचों ही बाहर नहीं निकल पाए। इस पर छठे बच्चे ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसकी सूचना पर पुलिस सिविल डिफेंस और गोताखोरों टीम लेकर मौके पर पहुंची। बच्चों की तलाश में कई गोताखोर बांध में कूदे। कड़ी मशक्कत के दो ही बच्चे को जिंदा वापस निकाल पाए। शेष तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
मुआवजा राशि जल्द दिलाने का दिया आश्वासन
जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सूरपुरा बांध क्षेत्र में ऐसी घटना फिर न हो इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मृतकों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा राशि जल्द दिलाने का आश्वासन दिया गया है। बहरहाल पुलिस मंडोर मामले की पूरी जांच-पड़ताल में जुटी है।
इसे भी पढ़ें :मां और बेटे को इस हाल में देख दंग रह गये लोग…देखें
इसे भी पढ़ें :यूपी के इस गांव में मची चीख-चित्कार, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :लेवी के पैसों की खातिर गिरी ने ठोक डाला था साथी मंडल और तिवारी को… देखें
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में धारा 144, जानें कब और कहां
इसे भी पढ़ें :ऑर्केस्ट्रा देख लौट रही थी घर, दरिंदों ने नोंच डाला
इसे भी पढ़ें :बैंक ग्राहक ध्यान दें: एक ही नाम से एक से अधिक बैंकों में है खाता तो तुरंत करवा ले बंद, वरना…
इसे भी पढ़ें :Gold-Silver price : सोना-चांदी की बढ़ रहीं कीमतें, जानें पूरे हफ्ते का रेट
इसे भी पढ़ें :खेल-खेल में बड़े भाई की जान चली गई
इसे भी पढ़ें :वायुसेना की नई ब्रांच ‘दिशा’ संभालेगी मॉडर्न शस्त्र, 3400 करोड़ बचेंगे, जानिए कैसे












