Giridih : नहाने गये दो सगे भाई डूब गये। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्चों के शव की खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद दोनों भाईयों के शव को बाहर निकाला गया। घटना गिरिडीह के तिसरी के लोकाय थाना क्षेत्र के नारोटांड गांव की है। मृतकों की पहचान नंदकिशोर साव के बेटे 12 साल के कृष्णा कुमार और 10 साल के सुदामा कुमार के रूप में हुई है।
दोनों भाई मां को तालाब में नहाने की बात कहकर निकला था। दोनों जब आधे घंटे बाद भी घर नहीं लौटे, तो मां खोजने तालाब पहुंची। जहां पहुंचते ही उसके होश उड़ गये। तालाब के मेढ़ पर दोनों बच्चों का कपड़ा रखा था, मगर दोनों कहीं नहीं दिखे। बेचैन मां भागे-भागे घर पहुंची। सबसे पहले पति को और फिर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव को तालाब से निकाला। शव मिलने के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
Read more:फर्जी वोटर ID Card बनाने वाला धराया…
Read more:गोल्डेन बॉय Neeraj Chopra अस्पताल में भर्ती, बिगड़ी तबीयत
Read more:नाव हादसे में लापता व्यक्ति का मिला शव
Read more:मेंढक की शादी के लिए धूमधाम से निकाली बारात
Read more:ऐसी निर्मम हत्या… पुलिस वालों की भी कांप गई रूह…
Read more:12 वीं तक के सिलेबस में होगी 25% कटौती, JEPC का फैसला
Read more:रातभर घेरे रखा शव को, डर से वापस लौटे परिजन
Read more:श्मशान घाट में तांत्रिक ने महिला का लूट लिया सब कुछ
Read more:पत्नी और सास-ससुर को काट डाला, बेटी को धमकाया और कही ये बात…
Read more:55 दिन में आया फैसला, मासूम के कातिल को मिली फांसी की सजा
Read more:Kabul से निकलने के लिए विमान के पहिए पर लटके, 3 अफगानों की गिरने से मौत (वीडियो)
Read more:नाज है उनपर, जिसने लहू का तिलक माथे पर लगाया…वीडियो
Read more:प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो
Read more:जांबाज डॉक्टरों की हुई कद्र, मिला मेडल… देखें वीडियो
Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो
Read more:रांची से किडनैप नादान आंचल मिली बैंगलोर में, इतने में हुआ था सौदा…देखें वीडियो






