चाईबासा : चाईबासा के मनोहरपुर थाना के रायकेरा में बुधवार को स्कूटी और साइकिल की सीधी भिड़ंत में दोनों सवार जख्मी हो गए। ये हैं- आनंदपुर के षाडंगा निवासी स्कूटी सवार साधु महतो (60) और रायकेरा के पोखरटांड़ निवासी साइकिल सवार प्रेमसुख बरला (70)। हादसे में स्कूटी व साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
Read More :#Ranchi के इस मंदिर में घुसी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, ड्राइवर ने कही ये बात…
स्कूटी सवार की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार, साधु अपने छोटे भाई के साथ स्कूटी से मनोहरपुर से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रायकेरा गांव के चौक पर साइकिल से टक्कर हो गई। हादसे में साधु महतो की हालत काफी गंभीर है। उनका जबड़ा टूट गया है।
Read More :सिमडेगा में संदीप हत्याकांड के तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, युवती का प्रेमी ही निकला…
घायलों को पुलिस ने पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
घटना की खबर मिलते ही मनोहरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अमित कुमार ने अपनी सरकारी गाड़ी से दोनों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। साधु की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।










