रांची : राजधानी रांची के तुपुदाना के इनसलैरी चौक के पास हनुमान मंदिर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जा घुसी। स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि मंदिर की दीवार ढह गई और छत का एक हिस्सा गिर गया। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गये। मंदिर के पुजारी और लोगों ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़ लिया और तुपुदाना ओपी लेकर पहुंचे। ओपी प्रभारी कन्हैया सिंह ने बताया कि गाड़ी पुंदाग के अजय कुमार की है। वे कहीं से आ रहे थे। गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। बैलेंस बिगड़ा और गाड़ी मंदिर में घुस गई। अजय कुमार ने अपनी गलती मान ली और कहा कि मंदिर के रिपेयरिंग में जो भी खर्च आएगा, उसका भुगतान वो करेंगे।
Read More : BREAKING : #Jharkhand में एक सप्ताह के लिए फिर बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, जारी रहेंगी ये पाबंदियां
Read More : धमाके के साथ भरभरा कर ढह गई दो मंजिला मकान, 8 की मौत, 7 गंभीर












