spot_img

सिमडेगा में संदीप हत्याकांड के तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, युवती का प्रेमी ही निकला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

SIMDEGA : पुलिस ने सिमडेगा में संदीप हत्याकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संदीप की हत्या लव ट्राएंगल में की गई थी। संदीप का जिस लड़की से अफेयर था, उसका प्रेमी ही कातिल निकला। आरोपी ने संदीप को रास्ते से हटाने के लिए नाबालिग समेत अपने दो दोस्तों की मदद ली और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों ने निर्मम तरीके से संदीप की सांस की नली को भी खींच कर बाहर कर दिया था। एसपी डॉ. शम्स तब्रेज ने बुधवार को उक्त जानकारी दी। गौरतलब है कि संदीप का शव 20 मई को बरामद हुआ था।

Read More :#Ranchi के इस मंदिर में घुसी अनियंत्रित स्‍कॉर्पियो, ड्राइवर ने कही ये बात…

मर्डर का मास्टर माइंड अजय

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार, सुगड और एक नाबालिग शामिल है। मर्डर का मास्टर माइंड अजय था। पुलिस को बानो थाना क्षेत्र के राजाबासा पहाड़ी से संदीप का क्षत विक्षिप्त शव बरामद हुआ था। पुलिस ने जब इस हत्या के मामले को खंगालना शुरू किया तो पता चला कि संदीप का एक लड़की के साथ प्रेम संबध था। उसी लड़की से आरोपी अजय भी प्रेम करता था।

Read More :झारखंड में दिसंबर में हो सकता है पंचायत चुनाव, मंत्री आलमगीर आलम ने कही ये बात …

अजय ने अपने रास्ते से हटाने के लिए संदीप को उतारा मौत के घाट

अजय ने अपने रास्ते से संदीप को हटाने के लिए अपने दो दोस्तों के साथ मिल कर निर्मम तरीके से गला रेत उसकी हत्या कर दी। हत्या की जांच के दौरान पुलिस ने अजय कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर उसका साथी सुगड और एक नाबालिग भी पकड़े गए।

Read More :RIMS सेंटर ऑफ एक्सिलेंस घोषित, कोविड की संभावित लहर से बच्‍चों को बचाने की मिली जिम्‍मेवारी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, आदेश जारी…

Ranchi : मोहर्रम के मौके पर 27 जून (शनिवार)...

NH-19 पर दर्दनाक हा’दसा, उजाड़ गया परिवार…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

7 महीने पहले हुई शादी, ससुराल वालों पर खौफनाक इल्जाम!

Palamu : पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में इलाज...

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...