spot_img

पिकअप वैन से लूटकांड में शामिल दो अपराधी धराए, दो फरार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : लूटपाट में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों की निशानदेही पर लूट के 16600 रुपये नगद, एक सैमसंग मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्‍त कार को भी जब्‍त कर लिया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम को 5 फरवरी की देर शाम सूचना मिली थी कि बुढ़मू थाना क्षेत्र के ग्राम उमेडंडा में हुंडई वेन्‍यू कार नंबर JH01DV1489 से आए 4 अपराधियों ने एक पिकअप वैन का पीछा कर वैन के ड्राइवर और खलासी के साथ मारपीट कर उससे 16600 नगद और एक सैमसंग मोबाइल लूट लिया। साथ ही पिकअप वैन को भी लूटने का प्रयास किया गया। आसपास के लोगों को जमा होता देख अपराधी अपनी कार से फरार हो गये।

ग्रामीण एसपी ने बुढ़मू थाना प्रभारी के नेतृत्‍व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने अपराधियों का पीछा कर ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सोवा बेडवारी पहुंचकर लूट में शामिल दो अपराधी लालू उर्फ महमूदीन मियां एवं नसीम अंसारी को धर दबोचा। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्‍वीकार कर लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूट की राशि, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्‍त कार नंबर JH01DV1489 को जब्‍त कर लिया। इस कांड में शामिल दो अन्‍य अपराधी अभी भी फरार हैं। फरार अपराधी बबलू खान और प्रिंस जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…

इसे भी पढ़ें : मेरे यार ने जो किया, वह दुश्मन भी न करे… जिस दोस्त को पनाह दी, वही पत्नी को लेकर भाग गया

इसे भी पढ़ें : घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…

इसे भी पढ़ें : एक दारोगा ने ऐसा सताया कि तीन बहनें हो गईं….

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...