Chouparan(Krishna Paswan) : रविवार की शाम महुदी गांव में खेलते-कूदते तालाब तक पहुंचे दो मासूमों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। गांव के विजय यादव और दिनेश यादव के बारह वर्षीय बेटे शुभम यादव और उदय यादव की डूबने से मौत की फैली खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। जिसने भी ये दृश्य देखा-सुना, उनके आंखों में आंसू छलक आये। खबर है कि शाम होते ही दोनों बच्चे साइकिल से घर से निकले। खेलते-खेलते वे गांव के बाहरी छोर पर स्थित तालाब तक जा पहुंचे। दोनों के मन में शायद गर्मी से राहत पाने का ख्याल आया होगा, लेकिन किसे पता था कि यह तालाब उनकी अंतिम यात्रा का गवाह बनेगा। काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे, तो किसी ने तालाब किनारे उनकी साइकिल देखी। अनहोनी की आशंका ने गांववालों को बेचैन कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग तालाब के पास इकट्ठा हो गये। किसी तरह बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया और तुरंत सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुभम और उदय का यूं अचानक चला जाना परिवार के लिये किसी वज्रपात से कम नहीं था। इनमें से एक परिवार का इकलौता बेटा था, जो अब सिर्फ यादों में रह गया। महुदी गांव की इस दर्दनाक घटना ने हर दिल को झकझोर दिया।
इसे भी पढ़ें :DGP एक्शन मोड में, पेपर लीक के मास्टरमाइंड को…
इसे भी पढ़ें :विश्वविद्यालय के बैंक खातों से उड़ा लिये 1.58 करोड़, ऐसे खुला राज… जानें
इसे भी पढ़ें :तीन बच्चों की मां का अंत, किसी में गुस्सा तो किसी में खौफ…
इसे भी पढ़ें :साफ हुई राजधानी की हवा, पाबंदियां खत्म…



