PALAMU : यूपी के बनारस में परीक्षा देने गए पलामू जिले के हुसैनाबाद के दो किशोरों की गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। दोनों वहां एडमिशन टेस्ट देने गए थे। मृतक पलामू जिले के बराही गांव के थे। उनकी पहचान प्रियांशु कुमार (14) और अमन राज सिंह (15) के रूप में की हुई है।
नहाते-नहाते चले गए गहरे पानी में
दोनों किशोर परीक्षा देने के बाद बनारस के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के अहिल्याबाई घाट पर स्नान करने चले गए। इसी दौरान दोनों नदी के गहरे पानी मे चले गए। सोमवार की को जब उनके शव पानी के ऊपर आए तो स्थानीय पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। इस संबंध में दशाश्वमेध थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने कहा कि उनके पास मिले साक्ष्य के अनुसार परिजनों को घटना की सूचना दी। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए बीएचयू मेडिकल कॉलेज में भेजा गया हैl
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में कल सुबह तक इंटरनेट सेवा बंद
इसे भी पढ़ें : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, Indian Railways ने लंबे सफर के लिए शुरू की यह सुविधा… देखें
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में बवाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : किन-किन ट्रेनों में शुरू हो गई है बेडरोल की सुविधा, एक क्लिक में जानिए
इसे भी पढ़ें : बजरंग वर्मा को मिली नई जिम्मदारी, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट
इसे भी पढ़ें : पुरुषों के लिए ‘ताकत’ का खजाना है ये फल, डेली खाएंगे तो बढ़ जाएगी ‘पावर’














