spot_img
spot_img

किन-किन ट्रेनों में शुरू हो गई है बेडरोल की सुविधा, एक क्लिक में जानिए

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : कोविड-19 के दौरान एसी डिब्बों में बंद की गई बेड रोल की सुविधा अभी भी पूरी तरह से ट्रेनों में बहाल नहीं हो पाई है, जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गर्मी का सीजन है और ऐसे में रेल यात्री एसी डिब्बों में सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं।

 ट्रेनों में लेनिन की सुविधा भी धीरे-धीरे बहाल

कोरोना काल के दौरान रेलवे ने संक्रमण को रोकने के लिए  रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन बंद किया था । कई एसी ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा बंद की थी। अब रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बंद की गई ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया है। एसी डिब्बों में लेनिन की सुविधा भी धीरे-धीरे बहाल हो रही है। अब तक तकरीबन 13 सौ ट्रेनों में यह सुविधा फिर से शुरू कर दी गई है। अभी भी कुछ ऐसी ट्रेनें हैं, जिनके एसी डिब्बों में लिनन की सुविधा बहाल नहीं हो पाई है। रेल सूत्रों की मानें तो बाकी ट्रेनों में भी यह सुविधा जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

पिछले कुछ महीने से भारतीय रेलवे ट्रेन के एसी डिब्बों में लेनिन की सुविधा की शुरुआत कर चुका है। अब तक लगभग 1296 ट्रेनों में यह सुविधा मुहैया कराई जा रही है। लेकिन यात्रियों को अभी भी इस बात की जानकारी नहीं हो पाती कि किस ट्रेन में यह सुविधा बहाल हुई है और किस ट्रेन में अभी तक फिर से बेडरोल नहीं मिल रहे।

लेकिन आप एक क्लिक में जान पाएंगे कि आप जिस ट्रेन में रिजर्वेशन करा रहे हैं, उसमें ये सुविधा उपलब्ध है या नहीं. यहां क्लिक करके आप जानकारी ले सकते हैं कि आप जिस ट्रेन में रिजर्वेशन करा चुके हैं या कराने वाले हैं उसमें लिनन की सुविधा मिल रही है या नहीं।

यहां click करें 

इसे भी पढ़ें : अमन के इस शहर में कहां से आये पत्थर, कैसे रोई पुलिस… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : नहाते-नहाते जवान लड़के के साथ क्या हो गया… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची के 6 थाना इलाकों में अब भी धारा 144, सुनें क्या बोल गये डीसी और एसएसपी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...