Ranchi : राजधानी रांची में इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश जारी किया गया है। शुक्रवार की शाम 7 बजे से अगले दिन यानी शनिवार की सुबह 6 बजे तक इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद रखने को कहा गया है। इस संबंध में सीएम के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने पत्र जारी किया है। यह पत्र राज्य सरकार के गृह, आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से टेलिकॉम के अलग-अलग कंपनी को जारी किया गया है। इसमें मुख्य रूप से BSNL, एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडाफोन, आइडिया को भेजा गया है। वहीं रांची के डीसी और एसएसपी को भी पत्र भेजा गया है। इधर रांची पुलिस ने भी आम जनता से अपील जारी की है। जारी अपील में कहा गया है कि किसी भी प्रकार के भ्रामक सूचना, फोटो, वीडियो एवं आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचें। अफवाहों पर कोई ध्यान ना दें। किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना तुरंत अपने नजदीक के थाने को दें। सामाजिक सौहार्द बनाये रखें। वहीं बिना जिला प्रशासन रांची की पुष्टि के किसी भी खबर पर विश्वास ना करें। राजधानी में शांति व्यवस्था बनाये रखने में रांची पुलिस का सहयोग करें। जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। रांची पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।
वहीं, रांची के डीसी छवि रंजन की तरफ से आम जनता के नाम अपील जारी की गई है। जिसमें कहा गया है किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास ना करें। गलत अफवाह फैलाने से बचें। बिना जिला प्रशासन रांची की पुष्टि के किसी भी खबर पर विश्वास ना करें। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना नजदीकी थाना को जरूर दें।




Read More :शराब पीते ही होने लगी उल्टी-दस्त, चली गई आंखों की रोशनी, 10 मरे, पुलिस ने क्या किया, देखें…
Read More :प्यार में मारा गया “प्रेम”, ला श देखते ही फूटा गुस्सा, देखें…
Read More :विशाल-निशित के बाद अब प्रेम प्रकाश साहू की बारी, ईडी की रेड जारी
Read More :अब दर्शकों को देखने को नहीं मिलेगा ‘पुष्पा’ फिल्म का ब्रेस्ट टचिंग सीन, जानिए कारण
Read More :पूजा मैडम गई जेल, आगे क्या-क्या होने वाला है, सुनिये वकील बाबू की जुबानी
Read More :पुरुषों के लिए क्यों जरूरी है बेहतर स्पर्म काउंट, जानें…
Read More :स्कूल में जवान लड़के ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, 23 मरे












