spot_img

तुपुदाना ओपी हाजत से फरार अपराधी राजू गोप धराया, यहां हो रही पूछताछ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : तुपुदाना ओपी के हाजत से फरार अपराधी राजू गोप को पुलिस ने नगड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। रांची एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा को गुप्‍त सूचना मिली थी। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए राजू गोप को नगड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। रातू में उससे पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा महंगा, ऑन द स्‍पॉट जब्‍त होगा लाइसेंस

यहां याद दिला दें कि तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हजाम गांव के पास जंगल में पोस्टर साट कर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने राजू गोप को 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। विरोध के बीच पुलिस उसे मेडिकल और कोरोना जांच के लिए ले गई थी। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था। शाम होने के कारण उसे जेल नहीं भेजा जा सका था। सीठियो टीओपी में उसे रखा गया था। टीओपी में हाजत नहीं होने के कारण उसे कमरे में बंद किया गया था। सुरक्षा के लिए तीन जवान तैनात किए गए थे। जवानों को नींद आने के बाद राजू भाग निकला था। इस मामले में तीन जवानों को एसएसपी ने सस्‍पेंड किया था। तब से राजू की तलाश की जा रही थी।

इसे भी पढ़ें : कान की बाली खरीदने गई थी नाबालिग, दरिंदे कर कर दिया ये…

इसे भी पढ़ें : हार्डकोर माओवादी जीवन कंडुलना ने डाला हथियार, मुड़ी पर था 10 लाख का इनाम 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दनुआ घाटी फिर बनी मौ’त की घाटी…

Chouparan : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की दनुआ घाटी एक बार...

अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार...

प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…

Bihar : अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम...

अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा जिले...