रांची : ट्रैफिक नियम तोड़ना अब पड़ेगा महंगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस ऑन द स्पॉट लाइसेंस जब्त करेगी। नये फील्ड ट्रैफिक वायलेशन रिकॉर्डर डिवाइस के जरिये ट्रैफिक पुलिस नियम तोड़ने के दौरान ऑन स्पॉट डीएल जब्त कर डिवाइस से एक रसीद प्रिंट करके देगी। इसके बाद लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : हार्डकोर माओवादी जीवन कंडुलना ने डाला हथियार, मुड़ी पर था 10 लाख का इनाम
नए फील्ड ट्रैफिक वायलेशन रिकॉर्डर और नया एफटीवीआर रांची के सभी ट्रैफिक पोस्ट पर दे दिया गया है। इस एफटीवीआर में ऑनस्पॉट पेमेंट करने की भी सुविधा है। इसमें पॉश मशीन जैसी सुविधा एफटीवीआर में ही मर्ज है।
इसे भी पढ़ें : डॉक्टर ने पहले पत्नी और बच्चों को दिया मौत का इंजेक्शन, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ये…
ऐसा करने पर जब्त हो सकता है लाइसेंस
बिना हेलमेट, ट्रिपल राइड, ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीड, रैश ड्राइंविग करने पर लाइसेंस जब्त किया जाएगा। जिसके बाद डीटीओ से लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : करीना कपूर और सैफ के घर आया नया मेहमान, भाई को देख तैमूर…










