रांची : हार्डकोर भाकपा माओवादी जीवन कंडुलना ने रविवार को सरेंडर कर दिया। उसने रांची पुलिस के सामने अपना हथियार डाला। उसके सरेंडर करने से भाकपा माओवादियों को बड़ा झटका लगा है। झारखंड पुलिस ने उसकी मुड़ी पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा था। खूंटी, सरायकेला, चाईबासा और आसपास के इलाकों में आतंक का पर्याय रहा जीवन भाकपा माओवादी संगठन में जोनल कमांडर के पद पर था। वह खूंटी जिले के रनिया का रहने वाला है। सारंडा के जंगली इलाकों में उसने अपना ठिकाना बनाया था।
जीवन कंडुलना को दबोचने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही थी। हाल के दिनों में नक्सालियों और माओवादियों के साथ पुलिस की कई बार मुठभेड़ भी हुई। माना जा रहा है कि पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश के कारण उसने हथियार डाला है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस उसे गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात का खुलासा आज शाम तक कर सकती है। माना जा रहा है कि उसकी निशानदेही पर पुलिस को बड़ी सफलता मिल सकती है। खूंटी, चाईबासा, सरायकेला, सिमडेगा समेत कई जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
यहां याद दिला दें कि इससे पहले पुलिस ने गिरिडीह में कई बड़े माओवादियों को पकड़ा था, जिसकी निशानदेही पर दुमका में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। वहीं पिछले कुछ दिनों में पुलिस को चाईबासा में भी बड़ी सफलता मिली है। कई उग्रवादी पकड़े गए। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया था।
इसे भी पढ़ें : देखिए कैसे मंगेतर के कहने पर लगा ली फांसी…
इसे भी पढ़ें : हमको मेरा पति चाहिए भइया… बच्चा लोग को उसका पापा…
इसे भी पढ़ें : एक अधिकारी की बेटी की निकली चीख… 175 दिन में आया फैसला, मिली उम्र कैद
इसे भी पढ़ें : 52 लाख की बोली के बाद टपका दिये गये थे कमलेश बाबा








