spot_img
spot_img
spot_img

पतरातू में TSPC उग्रवादियों ने मचाया उत्‍पात, एक जेसीबी और ट्रैक्‍टर को फूंका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रामगढ़ : टीएसपीसी उग्रवादियों ने पतरातू थाना क्षेत्र के टोकीसूद गांव में स्थित छोटका नदी पुल निर्माण स्थल पर जमकर उत्‍पात मचाया। पुल निर्माण कार्य में लगे एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को फूंक दिया। साथ ही निर्माण कार्य में लगे कई मजदूरों को पीटा और जाते-जाते दहशत फैलाने के लिए 5 राउंड हवाई फायरिंग भी की।

मजदूरों ने बताया कि हथियारों से लैश 6 नकाबपोश उग्रवादी आए थे। आते ही सबको धमकाया और काम बंद करने की चेतावनी दी। फिर जेसीबी और एक ट्रैक्‍टर में आग लगी दी। जाते-जाते कई मजदूरों के साथ मारपीट भी की और फायरिंग की। उग्रवादियों ने घटनास्‍थल पर्चा छोड़, जिसमें काम बंद करने और कैंप हटा लेने की चेतावनी दी गई है। घटना के बाद से मजदूरों में दहशत का माहौल है।

पतरातू में उग्रवादियों का उत्‍पात
पतरातू में उग्रवादियों का उत्‍पात

घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार को पतरातू एसडीपीओ डॉ. वीरेंद्र चौधरी, इंस्पेक्टर लिलेश्वर महतो, थाना प्रभारी भरत पासवान सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मजदूरों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यहां याद दिला दें कि छोटका नदी पुल पर विशेष प्रमंडल के द्वारा लगभग 4 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है।

Read More : जेठ मांगता था आबरू, पति ने भी नहीं दिया साथ, फिर नवविवाहिता ने उठाया ये कदम…

Read More : सड़क किनारे कंबल में लिपटा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...