Bokaro : बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है। यहां जेठ द्वारा एक नवविवाहिता को जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब डालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति के बड़े भाई, उसके दोस्त, सास और ननद पर संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने इस सिलसिले में एसपी और महिला थाने में ससुरालवालों पर केस दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता सुसराल छोड़कर अपने मासी के घर कुर्मीडीह चली गई है।
इसे भी पढ़ें :डीसी ने बेड़ो में शुरू की बिरसा हरित क्रांति आम बागवानी योजना
आरा की रहनेवाली है पीड़िता
पीड़िता ने बताया कि वह मूलतः बिहार के आरा की रहने वाली है। उसकी शादी बालीडीह के रहने वाले एक युवक से 13 दिसंबर 2020 को हुई थी। शादी के बाद से ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। वह सबकुछ सहती रही, लेकिन बात जब दहेज से देह पर आ गई तो वह ससुरालवालों को सबक सिखाने की ठान ली है।
इसे भी पढ़ें :Tiger Shiva के बाद मदारी भालू ने भी तोड़ा दम…(वीडियो)
निजी कंपनी में काम करता है पति
पीड़िता के मुताबिक उसका पति निजी कंपनी में काम करता है। जैसे ही उसका पति काम पर जाने के लिए घर से निकलता बड़ा भाई और उसका दोस्त उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगे। यह सिलसिला हाल में शुरू हुआ, लेकिन उसने जब इसकी शिकायत सास और ननद से की, तो वे भी बड़े भाई के पक्ष में खड़े हो गए। जब इस बात की जानकारी पति को दी तो वह भी घरवालों को ही सही ठहराया। जिसके बाद पीड़िता ने बालीडीह थाना पहुंचकर ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहां से उसे कोई मदद नहीं मिली। अब पीड़िता ने महिला थाने और एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
इसे भी पढ़ें :JDU नेता की गुंडई, तीन लोगों को बेरहमी से पीटा, फिर कर दिया ये…
दोषियों पर होगी कार्रवाई
महिला थाने के एएसआई अशोक राम ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।






