JAMTARA : रविवार को सड़क किनारे कंबल में लिपटा मिला एक युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी युवक को नहीं पहचाना।
स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात शव को ठिकाने लगाने की नियत से कंबल में लपेट कर अपराधी लाया गया होगा। पकड़े जाने के डर से शव को सड़क किनारे ही फेंक कर फरार हो गए होंगे। फिलहाल मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Read More : जेठ मांगता था आबरू, पति ने भी नहीं दिया साथ, फिर नवविवाहिता ने उठाया ये कदम…
Read More : SadarHospital से नवजात की चोरी, ऐसे बच्चे को लेकर भाग रही थी महिला, धरायी










