जमशेदपुर : IDBI बैंक के कलेक्शन एजेंट राहुल कुमार की कमरे में फंदे पर लटकी लाश मिली। लाश मिलने की फैली खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राहुल जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 1 का रहनेवाला है।
राहुल के परिजनों और उसके दोस्तों का इल्जाम है कि पुलिस की पिटाई से आहत होकर राहुल ने फांसी लगा ली। घरवालों और दोस्तों ने बताया कि बीती रात तीन दोस्तों के साथ वह शराब पीकर घर लौट रहा था। इसी बीच कुछ युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। हो-हल्ला के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसके बाद वह घर लौटा और तनाव में आकर फांसी लगा ली। हालांकि मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। घटना जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की है।
इसे भी पढ़ें : बाइक चोर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, SI का कान कटा, देखें…
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत रूपेश पांडेय की मां को क्या-क्या दिया… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड के ITI में होगी बंपर बहाली, जानें कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : सरना और मसना स्थल को संरक्षित करने का लिया है संकल्प : सीएम
इसे भी पढ़ें : MS Dhoni के इस IPL विज्ञापन पर लगी रोक, जानिए क्या है वजह
इसे भी पढ़ें : 4 IPS अधिकारियों का प्रमोशन, रांची DIG बने अनीश गुप्ता















