Bokaro : मजदूरी करने के लिए घर से निकले सोनाराम को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में सोनाराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भागने लगा, जिसे ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। ट्रक से कूदकर ड्राइवर भाग गया, मगर खलासी को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। आक्रोशित लोगों ने डेड बॉडी के साथ सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ संजय शाडिल्य ,पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रविन्द्र राय दलबल पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर आपदा प्रबंधन कोष से डेढ़ लाख रुपये मुआवजा दिलाने आश्वासन दिया। आक्रोशित ग्रामीण ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गये। काफी देर बाद ट्रक मालिक को मौके पर बुलाया गया। ट्रक मालिक ने मृतक के आश्रितों को 1 लाख 75 हजार रुपये दिया, जिसके बाद लोग शांत हुये और सड़क जाम हटाया।
यह हादसा बोकारो के ऊपरघाट के बुढगढा मोड़ के पास हुआ। मरने वाला सोनाराम किस्कू पेंक-नारायणपुर थाना के काछो पंचायत स्थित आदिवासी गांव टोंगरी का रहनेवाला था। सोनाराम एक देहाड़ी मजदूर था। मृतक के भाई राजू किस्कू ने बताया कि सोनाराम रोज की तरह सोमवार को भी अपने घर से मजदूरी करने के लिए बोकारो थर्मल जा रहा था। तभी नरकी मोड़ पथ की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
इसे भी पढ़ें : दर्द होगा छूमंतर, Joint pain को कम करने में कारगर है ये पत्तियां
इसे भी पढ़ें : दूल्हे को पुलिस वैन ने कुचला, आक्रोशित लोगों ने क्या कर डाला, देखें…
इसे भी पढ़ें : डैम में डूबा हिंदपीढ़ी और लोअर बाजार का युवक
इसे भी पढ़ें : जमीन कारोबारी पर सरेराह बरसाई गोलियां, सुनें पूरी कहानी कारोबारी की जुबां
इसे भी पढ़ें : जमीन कारोबारी पर सरेराह बरसाई गोलियां, सुनें पूरी कहानी कारोबारी की जुबां
इसे भी पढ़ें : अचानक से ट्रेन में इधर-उधर गिरने लगे लोग, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : सबको रूला गया लेडी डॉक्टर अर्चना का सुसा’इड नोट, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : नशेड़ी बेटा की शिकायत लेकर थाना गई मां हुई जलील, देखें वीडियो…












