नासिक : मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दरभंगा के जयनगर को जाने वाली पवन एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी हो गई। ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गये। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे में कई यात्री घायल भी हो गये। वहीं पटरी के पास एक लाश भी मिली है। हालांकि मध्य रेलवे के पीआरओ का कहना है कि शव किसी यात्री का नहीं है। लाश पहले से ट्रैक पर पड़ा था। हादसे की सूचना मिलने के बाद मध्य रेलवे ने मौके पर दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल वैन को भेजा है। रेलवे ने हादसे की जांच की बात कही है।

यह हादसा नासिक से 20 किलोमीटर दूर लाहवित और देवलाली के बीच हुआ। रेलवे की मानें तो सबसे अधिक नुकसान A1 B2 बोगी को हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह पर मोड़ है, जहां पहिया पटरी से उतर गया। पटरी को दुरुस्त करने का काम चल रहा है।
इसे भी पढ़ें : हॉस्पिटल से डिसचार्ज हुईं Malaika Arora
इसे भी पढ़ें : सावन को बीच सड़क पर मारी गोली, फिर देखिये बदमाशों ने क्या किया…
इसे भी पढ़ें : “सैया जी के वेट से बुलेट करे ठांय-ठांय”… धमाल मचा रहा Akshara Singh का यह गाना
इसे भी पढ़ें : फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG की कीमत में भी इजाफा
इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन में फंदे पर लटकती मिली ट्रेनी CO की पत्नी की डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें :गर्मी में अगर आप भी पीते है ठंडा पानी, तो हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें :Aryan Khan Drug Case : मुख्य गवाह प्रभाकर सैल की मौत












