spot_img

मजदूर लेकर जा रही मिनी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 9 घायल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamtara : जामताड़ा में सोमवार को 12 मजदूर ले जा रही मिनी बस को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 9 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना नाला थाना क्षेत्र स्थित दुमका-नाला-आसनसोल मुख्य सड़क के पांजुनिया में घटी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना के बाद लोगों ने मुआवजा और स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क जाम किया।

इसे भी पढ़ें : कोरोना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, निजी अस्‍पतालों में 50% बेड कोरोना मरीजों के लिए

मरने वालों में दिपांकर मोहन, प्राणजल सोनवाल और पंकज यादव शामिल है। दिपांकर और प्राणजल असम के रहने वाले थे। जबकि पंकज कानपुर का रहने वाला था। घायलों में दशरथ कुमार, शशांक सोनवाल, अशोक यादव, किरण गोगोई, कपिलदेव यादव, प्रीतम कुमार, रामकिशोर महतो, महेश महतो और विनोद महतो शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : आज जारी होगा नीट पीजी का एडमिट कार्ड,ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

बस IOCL के नाला स्थित ऑफिस से 12 मजदूरों को लेकर कुंडहित प्रखंड के लिए रवाना हुई। तभी उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके कारण बस सड़क पर पलट गई और यह हादसा हुआ। मुआवजा और स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। हालांकि पुलिस द्वारा समझाने के करीब 2 घंटे बाद जाम हटा लिया गया।

इसे भी पढ़ें : चौथे चरण में भारी हिंसा के बाद भी #Bengal में हुए 78.77 फीसदी मतदान

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन...

चितरपुर से आजसू का ऐलान, संगठन को बनायेंगे फौलादी…

Ramgarh(Prince Verma) : विधानसभा चुनाव की आहट के बीच...

मां छिन्नमस्तिका धाम में CCL रजरप्पा ने बिछाया सेवा का ‘सुरक्षा पथ’…

Ramgarh(Prince Verma) : मां छिन्नमस्तिका की नगरी में इस...

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...

CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज अपनी MLA पत्नी...