Kolkata : बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में शनिवार को भारी हिंसा के बावजूद पांच जिलों अलीपुरद्वार, हुगली, हावड़ा, कूचबिहार व दक्षिण 24 परगना की 44 विधानसभा सीटों पर कुल 78.77 फीसदी वोट पड़े। सबसे ज्यादा मतदान अलीपुरद्वार में हुआ, जहां 82.54 फीसदी लोगों ने मतदान किया। जबकि सबसे कम वोट दक्षिण 24 परगना जिले में देखने को मिला, जहां 77.06 फीसदी वोट पड़े। हावड़ा में 77.29 फीसद, हुगली में 78.39 फीसदी व कूचबिहार में 80.92 फीसदी मतदान हुआ।गौरतलब है कि 2016 के विधानसभा चुनाव में कूचबिहार की इन सीटों पर 86.77 फीसदी, अलीपुरद्वार में 83.94 फीसदी, दक्षिण 24 परगना में 78.30 फीसद हावड़ा में 76.65 फीसदी और हुगली में 81.94 फीसदी वोट पड़े थे।
Read More : #Corona में कैसे बजेगी शहनाई, आपके घर है शादी तो जान लें अपने शहर का नियम
शीतलकूची में 77.29 फीसद मतदान
कूचबिहार जिले के शीतलकूची विधानसभा क्षेत्र में पांच लोगों की मौत के साथ ही भारी हिंसा के बावजूद कुल 77.29 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। हालांकि जोड़ पाकटी के 126 नंबर बूथ पर मतदान रद्द कर दिया गया है, जिस पर बाद में मतदान होगा। यहीं शनिवार को मतदान के दौरान 300-400 गांववालों की उग्र भीड़ ने केंद्रीय बल के जवानों को घेर लिया था। जवानों को आत्मरक्षा में गोलियां चलानी पड़ी थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले एक मतदान केंद्र के बाहर गोली चलने से पहली बार मतदान करने आए एक नवयुवक की मौत हो गई थी।
Read More : अरगोड़ा अंचल कार्यालय के ऑपरेटर ने रिम्स में तोड़ा दम, कोरोना से था पीड़ित










