spot_img

आज जारी होगा नीट पीजी का एडमिट कार्ड,ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली:  नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) आज नीट पीजी परीक्षा 2021 का एडमिट कार्ड आज जारी कर सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे NBE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। NEET PG परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल को किया जाएगा। परीक्षा एक पाली में होगी, जो दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

इस साल NEET PG के लिए 1.7 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था। हर साल यह संख्या 1.5 से 2 लाख छात्रों के बीच बदलती है। केवल वे आवेदक NEET PG 2021 के लिए उपस्थित होने के लिए पात्र हैं जिन्होंने अपनी MBBS और साथ ही 30 जून को या उससे पहले एक वर्ष की इंटर्नशिप पूरी कर ली है।

NEET PG 2021 एडमिट कार्ड कैसे करे डाउनलोड 

  • स्टेप 1: एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर, मेन्यू में ‘NEET PG 2021’ सेक्शन पर जाएं
  • स्टेप 3: अब NEET PG एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 4: कंप्यूटर डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा
  • स्टेप 5: अपने क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग-इन करें
  • स्टेप 6: NEET PG एडमिट कार्ड 2021 खुल जाएगा
  • स्टेप7: इसे डाउनलोड करें और भविष्य में के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें

अभ्यर्थियों को मिलेगा ई-पास

देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू की स्थिति को देखते हुए NBE ने अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक ई-पास भी जारी किया है। जिसे दिखाकर वे अपने परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सकेंगे। NBE ने देश में यात्रा संबंधी प्रतिबंधों को देखते हुए अभ्यर्थियों को यह सुविधा प्रदान की है।

इसे भी पढ़ें :#BARC ने  रिसर्च एसोसिएट के पदों पर निकाली Vacancy, जानें कब तक करना है आवेदन

इसे भी पढ़ें :BECIL में होगी 1679 पदों पर बहाली, जानें कब तक करना है आवेदन

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...