spot_img
spot_img

बाइक और बस में जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो युवक की मौत, बस ड्राइवर फरार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chakradharpur : रविवार देर रात काम से घर लौट रहे दो युवकों की बाइक बस से जा टकराई। जोरदार टक्कर के कारण बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बस ड्राइवर गाड़ी को मौके पर ही छोड़ फरार हो गया। ये दुर्घटना चक्रधरपुर-सोनुआ मेन रोड स्थित सिलफोड़ी गांव के पास घटी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दोनों गाड़ियों को जब्त कर थाना ले गई।

इसे भी पढ़ें : सड़क दुर्घटना में कामडारा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की मौत, दुर्घटना की तस्‍वीर देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे  

मरने वालों में 28 साल के गणेश बोदरा और 20 साल का कमलेश सामाड शामिल है। दोनों सोनुआ प्रखंड के तोईरा गांव के रहने वाले थें। गणेश और कमलेश दोनों ही राजू डीजे में ऑपरेटर का काम करते थे। रविवार को दोनों टोकलो में डीजे बजाने के लिए गए थे। वापस डीजे लेकर रामचंद्रपुर पहुंचे और उसे रख बाइक से वापस घर लौट रहे थे।

इसे भी पढ़ें : राज्‍य में कोरोना बेकाबू, एक दिन में रांची से मिले 1076 नये मरीज, जानिए बाकी जिलों का क्‍या है हाल

तभी सिलफोड़ी गांव के पास सामने से आ रही बस से उनकी बाइक टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों शव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन थाना पहुंच प्राथमिकी दर्ज करवाई। साथ ही मुआवजे की मांग की।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : राजधानी रांची में सुबह-सुबह 1.25 करोड़ की लूट, इस अंदाज में दिया घटना को अंजाम

इसे भी पढ़ें : झारखंड के दो तस्कर यूपी में धराए, 10 किलो अफीम बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...