spot_img
spot_img
spot_img

इधर से गुजरे तो जेब होगी ढीली… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : 1 अप्रैल से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का सफर महंगा हो जाएगा। एक्सप्रेसवे से गुजरने के लिए ज्यादा टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा। यानि अगले महीने से टोल दरों में 18 % की वृद्धि होने जा रही है। महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) के मुताबिक, एक्सप्रेसवे पर टोल हर साल 6% बढ़ाता है, लेकिन इसे हर तीन साल में एक साथ लागू किया जाता है।  इससे पहले एक अप्रैल 2020 को टोल बढ़ाया गया था। टोल वृद्धि के संबंध में अधिसूचना हर तीन साल में जारी की जाती है।

निजी वाहन चालकों को 1 अप्रैल से 95 किमी लंबे एक्सप्रेसवे पर एक तरफ से टोल के रूप में 320 रुपये का भुगतान करना होगा। यह वर्तमान में 270 रुपये है। कार चालकों को पुणे से मुंबई के किले क्षेत्र में जाने के लिए 360 रुपये (एक्सप्रेसवे पर 320 रुपये और वाशी के पास 40 रुपये) का भुगतान करना होगा।टेंपो का टोल 420 से बढ़कर 495 हो जाएगा. ट्रक के 580 की जगह 685 रुपये कर दिए गए हैं। बस को अब 797 की जगह 940 रुपये टोल देना होगा। टोल टैक्स में इजाफा होने से मुंबई और पुणे के रूट पर टैक्सी और बसों के किराये में भी इजाफा हो सकता है। बस और टैक्सी चालकों की ओर से बढ़े हुए टोल टैक्स का बोझ यात्रियों पर डाले जाने की आशंका है।

जानें खासियत

भारत का पहला एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे 2002 में बनकर तैयार हुआ था। यह 6 लेन का एक्सप्रेसवे है। इसकी शुरुआती नवी मुंबई में कालमबोली से होती है और ये पुणे के किवाले में खत्म होता है। यह एक्सप्रेसवे खूबसूरत सहयाद्री पर्वत शृखंला से होकर गुजरता है। 95 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे में कई सुरंगें हैं। भले ही इसे देश का पहला एक्सप्रेसवे होने का गौरव प्राप्त है, लेकिन यह अपने बाकी साथियों से स्पीड के मामले में पीछे है।  जहां अन्य एक्सप्रेसवे पर अधिकतम स्वीकृत गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, वहीं इसपर अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा की ही है. अब इस रास्ते के चौड़ीकरण का काम शुरू होने होने वाला है।

इसे भी पढ़ें : पैन और आधार कार्ड वालों के लिए सरकार ने की बड़ी घोषणा

इसे भी पढ़ें : GST चोरों की अब खैर नहीं, डिफॉल्टरों को…

इसे भी पढ़ें : Mutual Fund निवेशकों के लिए बड़ी खबर, 31 मार्च तक कर लें यह काम

इसे भी पढ़ें : ग्राहक ध्यान दें : SBI और HDFC बंद कर रही यह बड़ी स्कीम, देखें…

इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार का ऐलान, मनरेगा मजदूरों को मिलेगा अब ज्यादा पैसा

इसे भी पढ़ें : देश के 40 लाख किसानों को मोदी सरकार ने दी बड़ी सौगात, देखें क्या…

इसे भी पढ़ें : फ्री राशन लेने वाले ध्यान दें, 30 जून तक कर लें यह काम

इसे भी पढ़ें : 1 अप्रैल को सरकार का गैस कीमतों पर बड़ा फैसला, जानें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...