Mumbai : मुंबई से बेंगलुरु जा रहे एक पैसेंजर को फ्लाइट के टॉयलेट में सफर करना पड़ा। फ्लाइट स्पाइसजेट एयरलाइंस की थी। बेंगलुरु में विमान लैंड होने के बाद यात्री को टॉयलेट का दरवाजा तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। इसके बाद उसे अस्पताल में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद उसे छुट्टी दी गई। अब इस मामले में एयरलाइन ने यात्री से माफी मांगी है। स्पाइसजेट की ओर से असुविधा झेलने वाले यात्री को पूरा रिफंड किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब दो बजे मुंबई एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की फ्लाइट ने बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। सीट 14डी में बैठा पैसेंजर टायलेट में गया। दरवाजा अंदर से लॉक हो गया। कई बार खोलने की कोशिश की पर नहीं खुला। दरवाजा पीटने पर प्लेन के क्रू मेंबरों ने भी दरवाजा बाहर से खोलने की कोशिश की, पर कोई फायदा नहीं हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि लैंडिंग से पहले एयर होस्टेस ने एक पर्ची लिखी और गेट के नीचे से पैसेंजर को भेजा। एयर होस्टेस ने लिखा- सर, हमने गेट खोलने की पूरी कोशिश की, लेकिन हम गेट नहीं खोल सके। आप घबराइए मत। हम कुछ ही मिनटों में लैंड करने वाले हैं। आप कमोड का ढक्कन बंद करके उस पर बैठ जाएं और अपनी सुरक्षा करें। जैसे ही मुख्य दरवाजा खुलेगा, इंजीनियर आ जाएगा। इसके बाद आपको बाहर निकाल लेंगे।
प्लेन जब बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुआ तो इंजीनियरों ने फ्लाइट के टॉयलेट का दरवाजा तोड़ दिया और दो घंटे के बाद उस पैसेंजर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इसे भी पढ़ें : माइंस में कई राउंड फा*यरिंग, दहशत…
इसे भी पढ़ें : धनबाद में रेड, इनके ठिकानों को खंगाल रही टीम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक्शन मोड में साहिबगंज पुलिस, दो हफ्तों में क्या कर डाला… जानें
इसे भी पढ़ें : बिजनेस पार्टनर ने धोनी पर किया मानहानि का मुकदमा… जानें
इसे भी पढ़ें : ट्रांसजेंडर्स के लिये बनेगा बोर्ड, जिलास्तर पर भी कमेटी होगी गठित : कृपानंद झा
इसे भी पढ़ें : FIH Women’s Hockey Olympic Qualifier में भारत ने इटली को हराया
इसे भी पढ़ें : PM नरेंद्र मोदी धनबाद आयेंगे, कोयलानगरी होगा जगमग : रागिनी सिंह
इसे भी पढ़ें : डीपफेक वीडियो बनाने वाले सावधान, आ रहे है सख्त कानून
इसे भी पढ़ें : एन*काउंटर में TSPC के टॉप कमांडर को लगी गो*ली…
इसे भी पढ़ें : जल्द बनने वाला था दूल्हा, पर हो गया बड़का कांड
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो














