spot_img

बिजनेस पार्टनर ने धोनी पर किया मानहानि का मुकदमा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। यह मुकदमा धोनी के पुराने बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास द्वारा दर्ज कराया गया है। दिवाकर और दास ने 2017 के अनुबंध के कथित उल्लंघन के संबंध में धोनी और उनकी ओर से काम करने वाले लोगों को उनके खिलाफ मानहानिकारक आरोप लगाने से रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की है। वहीं, X के साथ-साथ गूगल, यूट्यूब, मेटा (फेसबुक) और कई समाचार प्लेटफार्मों को दिवाकर और दास के खिलाफ कथित मानहानिकारक लेख-पोस्ट को हटाने के लिए निर्देश देने की भी मांग की गई है। इस मामले पर 18 जनवरी को सुनवाई होने की संभावना है। यह मुकदमा वकील ऋषि अवस्थी और स्मर्हर सिंह के माध्यम से दायर किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले धोनी ने अपने दो पुराने बिजनेस पार्टनर दिवाकर और सौम्या दास के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। धोनी ने शिकायत में लिखा है कि उन्हें क्रिकेट एकेडमी खोलने का कॉन्ट्रैक्ट मिलना था, लेकिन उन्हें यह नहीं दिया गया और उनके 15 करोड़ रुपये हड़प लिये गये।

यह अनुबंध धोनी, दिवाकर और दास की स्वामित्व वाली कंपनी अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के बीच हुआ था। अनुबंध भारत और विश्व स्तर पर क्रिकेट अकादमियों की स्थापना के लिए था। पूर्व क्रिकेटर दिवाकर ने मीडिया से कहा है कि इससे पहले कि कोई अदालत इस मुद्दे पर कोई ठोस निष्कर्ष दे पाती, उनपर और उनकी पत्नी पर गंभीर इल्जाम लगा दिये गये। दिवाकर और दास ने तर्क दिया है कि इन आरोपों को मीडिया में व्यापक रूप से दिखाया गया जिससे उनकी छवि खराब हुई। इसी कारण उन्होंने धोनी और उनकी ओर से काम करने वाले लोगों को उनके खिलाफ कोई भी मानहानिकारक आरोप लगाने से रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : ट्रांसजेंडर्स के लिये बनेगा बोर्ड, जिलास्तर पर भी कमेटी होगी गठित : कृपानंद झा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...