spot_img

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! AC कोच में सफर करना होगा अब महंगा, रेलवे ने बदला नियम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : ट्रेनों में थर्ड एसी (3rd AC) में यात्रा करना अब पहले की तुलना में महंगा होगा। रेलवे बोर्ड (Railway Board) की तरफ से ल‍िए गए फैसले के बाद एसी थ्री इकॉनमी कोच (AC3 Economy Coach) का किराया बढ़ जाएगा। बता दें कि एसी 3 इकॉनमी कोच में (AC3 Economy Coach) में नॉर्मल एसी 3 कोच के मुकाबले बर्थ की चौड़ाई कम होती है और लेग स्‍पेस (Leg Space) भी कम होता है। लेक‍िन, अब इन कोच में यात्रा करने के ल‍िए भी यात्र‍ियों को नॉर्मल एसी 3 कोच का क‍िराया देना होगा। रेलवे की तरफ से जारी क‍िए गए सर्कुलर के मुताब‍िक एसी 3 (AC 3) के इकोनोमी कोच को नॉर्मल एसी थ्री कोच में यूनिफाई क‍िया गया है।

पहले 8 प्रत‍िशत कम लगता था क‍िराया

स्‍पष्‍ट है कि अब नॉर्मल एसी 3 कोच और एसी 3 इकॉनोमी कोच के ल‍िए बराबर क‍िराया देना होगा। पहले एसी 3 इकॉनोमी कोच के ट‍िकट के ल‍िए 8 प्रत‍िशत कम क‍िराया देने का प्रावधान था। पहले एसी 3 इकॉनोमी कोच में कंबल और ल‍िनन की व्‍यवस्‍था नहीं थी, लेक‍िन स‍ितंबर के तीसरे हफ्ते से कोच में यह व्‍यवस्‍था भी शुरू की गई है।

अभी लागू होने की तारीख तय नहीं

अभी तक चलने वाले थर्ड एसी के नॉर्मल कोच एलएचबी (LHB) में अधिकतम सीट की संख्‍या 72 होती है, लेकिन एसी 3 इकॉनमी कोच में सीट बढ़कर 83 हो जाती है। इसका सीधा सा मतलब यह हुआ क‍ि 11 सीट बढ़ने पर बर्थ के बीच का स्‍पेस और सीट की चौड़ाई भी कम हुई। रेल मंत्रालय की तरफ से जारी सर्कुलर में नई व्‍यवस्‍था को लागू करने की कोई तारीख नहीं बताई गई है, लेक‍िन यह बदलाव एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (Advance Reservation Period) से लागू कर द‍िया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन साहू के नाम पर झामुमो नेता से मांगी रंगदारी, फिर क्या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : बनारसी के घर पर मारा बम… देखें

इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा, 112 पर ही ऑलआउट

इसे भी पढ़ें : कांटाटोली फ्लाई ओवर के लिए भूमि अर्जित करने की प्रक्रिया पूरी, सीएम ने दिया था निर्देश

इसे भी पढ़ें : एक दिसंबर को RBI लॉन्च करेगा डिजिटल रुपया

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...