spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा, 112 पर ही ऑलआउट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : भारतीय ए टीम ने पहले 4 दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट में गेंदबाजों ने कमाल दिखाया। बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार की अगुआई में टीम ने बांग्लादेश ए टीम को 45 ओवर में 112 रन पर समेट दिया। सौरभ ने 23 रन देकर 4 विकेट लिए। 8 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने बिना विकेट के 120 रन बना लिए थे। इस तरह से उसे 8 रन की बढ़त मिल चुकी है और सभी 10 विकेट बाकी हैं। यशस्वी जायसवाल और अभिमन्यु ईश्वरन अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं।

अभिमन्यु ने 6, यशस्‍वी ने 8 चौके लगाए

कप्तान अभिमन्यु और यशस्वी ने टीम को सीधी शुरुआत दिलाई। इसके बाद दोनों ने आक्रामक शॉट भी खेले। अभिमन्यु 111 गेंद पर 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। 6 चौके लगाए हैं। यशस्वी 106 गेंद पर 61 रन बनाकर डटे हुए हैं। उन्होंने 8 चौके लगाए हैं।  खराब रोशनी के कारण जब खेल रोका गया तक भारत ने 36 ओवर में बिना विकेट के 120 रन बना लिए थे। बांग्लादेश ने अब तक 5 गेंदबाजों को आजमाया है, लेकिन कोई भी विकेट नहीं ले सका।

 टॉस जीतकर इंडिया ने किया बॉलिंग का फैसला

मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 26 रन पर ही अपने टॉप-5 बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे। भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और मुकेश कुमार ने उम्दा गेंदबाजी की। नवदीप ने 3 जबकि मुकेश ने 2 विकेट लिए। इसके बाद सौरभ कुमार ने निचले क्रम के बल्लेबाजों का विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी को समेट दिया। 7वें नंबर पर उतरे मोसादेक हुसैन ने 88 गेंद पर 63 रन बनाकर स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया। टीम के 4 बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल सके।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...