spot_img

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें : होली पर झारखंड से बिहार और दिल्ली जाने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
रांची : अगर आप भी होली की छुट्टी पर बिहार या दिल्ली जाने की सोच रहे हैं तो कर लीजिए तैयारी। अब होली की छुट्टी पर झारखंड से बिहार और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। होली के मौके पर होली स्‍पेशल ट्रेन और कोच की व्‍यवस्‍था की जा रही है।
रांची डिवीजन के सीपीआरओ नीरज कुमार के अनुसार, होली के मौके पर बिहार या फिर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। बस वे अपना टिकट समय पर आरक्षित करा लें। उन्होंने ये भी बताया कि, समय अनुसार यात्रियों की संख्या को देखते हुए कोच की संख्या और बर्थ बढ़ाई जा सकती है।

आइए जानते है कौन-कौन सी ट्रेनें कब-कब चलेंगी-

रांची से मिथिलांचल जाने के लिए होली स्‍पेशल ट्रेन
07005 हैदराबाद रक्सौल (शुक्रवार),
07007 सिकंदराबाद दरभंगा (बुध, रवि)
इसके अलावा, सीमांचल और पटना समेत मगध की ओर जाने वाली ट्रेनें भी पर्याप्त संख्या में चल रही है।
  • हटिया इस्लामपुर (डेली)
  • हटिया पूर्णिया कोर्ट (डेली)
  • रांची पटना जनशताब्दी (डेली)
  • हटिया गोरखपुर मौर्य एक्स (डेली)
  • राउरकेला जयनगर एक्स. (हफ्ते में 3 दिन)
वहीं दिल्ली जाने के लिए भी हफ्ते में 7 से ज्यादा ट्रेन हैं। 4 दिन राजधानी और 3 दिन गरीब रथ एक्सप्रेस चलाई जा रही है। संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस से भी यात्री दिल्ली तक सफर कर सकते हैं।
धनबाद डिवीजन के कुसुंडा में नान इंटरलॉक का कार्य जारी रहने के कारण रांची डिवीजन की 7 ट्रेनों के परिचालन रूट में 10 से 16 मार्च तक के लिए बदलाव किया गया है।
  1. धनबाद एलेप्पी (10 से 16 मार्च)
  2. एलेप्पी धनबाद (8 से 16 मार्च)
  3. हावड़ा रांची शताब्दी एक्सप्रेस (10 से 16 मार्च)
  4. रांची हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस (10 से 16 मार्च)
  5. दरभंगा सिकंदराबाद (12 और 16 मार्च)
  6. रक्सौल हैदराबाद (14 मार्च)
  7. मालदा टाउन सूरत (13 मार्च, साप्ताहिक)
ये तमाम ट्रेनें 10 मार्च से 16 मार्च तक के बीच कुसुंडा-कतरासगढ़ रूट के बजाय गोमो होकर चलेंगी। वर्तमान में कोरोना को देखते हुए रांची डिवीजन से कुल 66 जोड़ी ट्रेनों में से 40 जोड़ी ट्रेनें ही चलाई जा रही हैं।
इसे भी पढ़ें : शिवरात्री का मेला देख लौट रहे लोगों की पिकअप वैन पल्टी, एक की मौत
इसे भी पढ़ें : बहन के लव मैरिज से नाराज भाई ने जीजा को काट डाला, कटा सिर लेकर पहुंचा थाना
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दनुआ घाटी फिर बनी मौ’त की घाटी…

Chouparan : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की दनुआ घाटी एक बार...

अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार...

प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…

Bihar : अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम...

अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा जिले...