शिवरात्री का मेला देख लौट रहे लोगों की पिकअप वैन पल्टी, एक की मौत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : गुरुवार देर रात अपने सहकर्मियों के साथ शिवरात्रि का मेला देख लौट रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ये घटना मेदिनिनगर में सदर थाना क्षेत्र के चियांकी पहाड़ के पास की है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय महेंद्र उरांव के रूप में हुई है। वो गढ़वा के रमना खुर्द बहियार गांव का रहने वाला था।

महेंद्र मेदीनीनगर के एक कबाड़ी दुकान में काम करता था। अपने 7 सहकर्मियों के साथ भैंसाखुर मंदिर में शिवरात्रि का मेला देखने एक पिकअप वैन से गया थे। लौटते वक्त चियांकी पहाड़ के पास टर्निंग पर चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे एक खेत में पलट गया।

मृतक के तीन बच्चे हैं। एकलौती बेटी की शादी 24 अप्रैल को होनी है। मृतक के बेटे के मुताबिक, शादी की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। उसके पिता दहेज में देने के लिए मोटरसाइकिल व अन्य सामान की खरीदारी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि दो-तीन दिनों में घर आकर कार्ड बांटेंगे।

हादसे में महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ काम करने वाले 4 लोग जख्मी हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें : 12 March: झारखंड की दिनभर की खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

इसे भी पढ़ें : सेक्‍स रैकेट में जेल गए युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में इस महिला IPS पर लगाए गंभीर आरोप

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश… जानें

Ranchi : झारखंड में अगले कुछ घंटों में मौसम बदल...

ड्यूटी पर तैनात जवान के सर्विस गन से निकली गो’ली, माथे से हुई पार…

Simdega : सिमडेगा के महाबुआंग थाना परिसर में रविवार...

SDM का औचक छापा, खुला बड़ा राज…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड में फर्जी...

अब ज्यादा बच्चे पैदा करो, सरकार देगी ईनाम… कितना जानें

Kohramlive : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू...

CCTV ने खोला राज, दो अरेस्ट…

Ranchi : रांची पुलिस ने मोबाइल चोरी मामले का...