इमारत के बाहर रोका, गाली-गलौज और मारपीट का भी आरोप
शिकायत में यह भी कहा गया है कि बीते 5 जुलाई को रोहित चंदेल ने लड़की को उसकी रिहायशी इमारत के पास रोक लिया। कथित तौर पर उसका पीछा किया, बहस की, गाली-गलौज की और हाथापाई करते हुये मारपीट भी की। इन्हीं आरोपों के आधार पर पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78, 115(2), 352 तथा POCSO एक्ट की धारा 12 के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
सपोर्टिंग रोल से बनाई थी पहचान
रोहित चंदेल ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत छोटे किरदारों से की थी। धीरे-धीरे युवा और पारिवारिक धारावाहिकों में अपनी सहज अदाकारी के दम पर उन्होंने दर्शकों के बीच पहचान बनाई। साल 2014 में टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने वाले रोहित को सबसे ज्यादा लोकप्रियता ऐतिहासिक धारावाहिक ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ में पेशवा बाजीराव की भूमिका निभाकर मिली। इसके अलावा वे OTT सीरीज ‘एस्केप लाइव’ में भी नजर आ चुके हैं।
सोशल मीडिया पर भी रहते हैं सक्रिय
रोहित चंदेल सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहे हैं। वे अक्सर अपनी फिटनेस, निजी जिंदगी और शूटिंग के दौरान के पर्दे के पीछे के पल साझा करते रहे हैं। हालांकि, अब उनके खिलाफ लगे गंभीर आरोपों के बाद उनकी सार्वजनिक गतिविधियां भी चर्चा और जांच के दायरे में आ गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : गोविंदा ने पत्नी के बारे में किया मजेदार खुलासा…
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में सरफराज अहमद से रूबरू हुये CM… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरी बार सस्ते में लौटे पवेलियन…
इसे भी पढ़ें : वियतनाम में बड़ा हा’दसा, 15 भारतीयों की मौ’त की खबर, लिस्ट जारी…
इसे भी पढ़ें : हवा में मंडराता रहा CM का हेलीकॉप्टर, लोग हैरान… देखें वीडियो








