spot_img

9 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, जनिए कहां मिली नई पोस्टिंग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA :  समस्तीपुर पुलिस प्रशासन में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए गए हैं। 9 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 2 साल की अवधि पूर्ण करने से पूर्व इन पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जिन पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है उनमें नगर थाना अध्यक्ष और पूसा थाना अध्यक्ष का नाम भी शामिल है। इसके अलावा और भी कई पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर तैनात पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, राजेंद्र मणि त्रिपाठी को अब दल सिंहसराय थाने का नया एसएचओ बनाया गया है। इसके आलावा सुनील कुमार को अंचल पुलिस निरीक्षक रोसरा की जिम्मेदारी दी गई है। हरूणी राम को पुलिस केंद्र समस्तीपुर ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा जयकांत साव को भी पुलिस केंद्र समस्तीपुर ट्रांसफर किया गया है।

वहीं, पुलिस निरीक्षक कुमार बृजेश को अंचल पुलिस निरीक्षक दलसिंहसराय अंचल ट्रांसफर किया गया है। विक्रम आचार्य को पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष नगर थाना और  प्रभारी डी. आई. यू की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा चंद्रकांत गौरी को पूसा थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सीमा कुमारी को कनीय अवर निरीक्षक दलसिंहसराय थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 2 वर्ष की अवधि पूर्ण होने के कारण प्रवीण कुमार जो वर्तमान में पुलिस निरीक्षक सह थानाअध्यक्ष मुफस्सिल थाना में थे पदस्थापित थे उन्हें अब पुलिस पटोरी थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही 2 वर्ष की अवधि पूर्ण होने के कारण उमाशंकर राय को मुफस्सिल अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही सिपाही अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को अपराध प्रवाचक पुलिस कार्यालय समस्तीपुर में पदस्थापित किया गया है।

इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : मधुमक्खी पालन पर सरकार दे रही 75% सब्सिडी

इसे भी पढ़ें :बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें नए रेट

इसे भी पढ़ें :फ्री राशन लेने वालों को मिलेगा कम चावल, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :इनकम टैक्स भरने वाले ध्यान दें, अब लग सकता है इतना जुर्माना

इसे भी पढ़ें :मई महीने में 2 बार मिलेगा फ्री राशन, सरकार का बड़ा फैसला

इसे भी पढ़ें :Aadhaar Card को लेकर आई नई अपडेट, देखें क्या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...